फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कानपुर: साल भर बाद खुले स्कूल, बच्चों का हुआ स्वागत, कहीं तिलक लगा माला पहनाया, तो कहीं मिठाई व फल बांटे

Mon, 01 Mar 2021 01:17 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 01 Mar 2021 01:17 PM IST
विज्ञापन
schools open after one year, kanpur news
साल भर बाद स्कूल पहुंचे बच्चे - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों के लिए स्कूल सोमवार से खुल गए। कुछ बच्चे तो बड़े ही जोश और उत्साह के साथ स्कूल पहुंचे तो कुछ माता-पिता के साथ रोते- रोते। कोरोना और लॉकडाउन के कारण लगभग एक साल बाद फिर से स्कूल खोले गए हैं। स्कूलों में बच्चों का स्वागत करने के लिए शिक्षकों ने भी खास तैयारियां की हुई थीं।
schools open after one year, kanpur news
साल भर बाद स्कूल पहुंचे बच्चे - फोटो : अमर उजाला
कहीं स्कूलों को फूल और गुब्बारों से सजाया गया तो कहीं फूल माला पहनाकर बच्चों का स्वागत हुआ। वहीं कई स्कूलों में बच्चों को मिठाई व फल बांटे गए। इसके साथ ही स्कूलों में कोविड प्रोटोकॉल के तहत विशेष इंतजाम भी किए गए हैं।

 
schools open after one year, kanpur news
साल भर बाद स्कूल पहुंचे बच्चे - फोटो : अमर उजाला
शुक्लागंज के सरैया प्राथमिक विद्यालय में 11 माह बाद स्कूल खोलने पर आए छात्रों का खंड शिक्षा अधिकारी व शिक्षकों ने माला पहनाकर व तिलक लगाकर स्वागत किया। छात्रों को फल भी बांटे गए। बड़े उत्साह के साथ छात्र कक्षा में पढ़ते मिले।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
schools open after one year, kanpur news
फूल देकर किया स्वागत - फोटो : अमर उजाला
वहीं पूर्व माध्यमिक विद्यालय मंधना में स्कूल आये बच्चों का टीका लगाकर व फूल देकर स्वागत किया गया। यहां स्कूल पहुंचे बच्चे एक साल बाद साथियों से मिलकर बेहद खुश नजर आए।

 
विज्ञापन
schools open after one year, kanpur news
बच्चों को बांटे फल - फोटो : अमर उजाला
मंगलपुर स्थित प्राथमिक विधालय में एक साल बाद बच्चों के स्कूल पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। शिक्षकों ने बच्चों को फल वितरित किए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed