फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संजीत हत्याकांड: न संजीत मिला न सीबीआई जांच शुरु हुई, रोते-रोते सूख गए मां-बहन की आंखों के आंसू

Sat, 26 Sep 2020 12:43 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 26 Sep 2020 12:43 PM IST
विज्ञापन
Sanjit murder case: neither Sanjit was found nor CBI investigation started
संजीत अपहरण एवं हत्याकांड - फोटो : amar ujala
कानपुर में बर्रा के बहुचर्चित संजीत यादव अपहरण कांड की सीबीआई जांच की संस्तुति 2 अगस्त को की गई थी लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ। परिजनों का आरोप है कि न तो उन्हें उनका बेटा ही मिला और न ही सीबीआई जांच मिली। रोते रोते मां और बहन की आंखों से आंसू भी सूख गए हैं। पिता का आरोप है कि पुलिस ने घटना का अधूरा खुलासा कर भले ही अपनी पीठ थपथपा ली हो, लेकिन ठोस साक्ष्यों के अभाव में सारे आरोपी दो माह में जेल से बाहर आ जाएंगे। वहीं, पुलिस आखिरी वांछित रामाशीष को गिरफ्तार कर कोर्ट में आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी में जुटी है।


 
Sanjit murder case: neither Sanjit was found nor CBI investigation started
संजीत हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
22 जून को हुआ था अपहरण
22 जून की रात दोस्तों ने कार से संजीत का अपहरण किया था। 23 जून को परिजनों ने जनतानगर चौकी में गुमशुदगी दर्ज कराई। 26 जून को अपहरण की रिपोर्ट दर्ज हुई। 13 जुलाई को परिजनों ने फिरौती के 30 लाख रुपये पुलिस के बैग में रख कर गुजैनी पुल से नीचे फेंके, जो अपहर्ता लेकर फरार हो गए।

 
Sanjit murder case: neither Sanjit was found nor CBI investigation started
एक बार फिर शुरु हुई संजीत के शव की तलाश - फोटो : amar ujala
23 जुलाई की देर रात पुलिस ने घटना का खुलासा किया। संजीत के अपहरण और हत्या के मामले में महिला समेत पांच आरोपियों की गिरफ्तारी की। आरोपियों ने बताया कि संजीत की हत्या कर लाश पांडु नदी में फेंक दी थी जो अब तक बरामद नहीं हुई। पिता चमन सिंह और मां सुषमा को आज भी विश्वास नहीं कि संजीत की हत्या हो चुकी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjit murder case: neither Sanjit was found nor CBI investigation started
धरने पर बैठे थे संजीत के पिता मां और बहन - फोटो : amar ujala
मां देर रात जरा की आहट होने पर दरवाजा खोल कर संजीत के आने का इंतजार करने लगती हैं। पिता ने सहारा लेने के लिए अपने भतीजे मोनू को साथ में रख लिया है। गोविंदनगर सीओ विकास पांडेय ने बताया कि अगस्त में सीबीआई अधिकारियों ने शहर आकर पूरा प्रकरण समझा था।

 
विज्ञापन
Sanjit murder case: neither Sanjit was found nor CBI investigation started
संजीत हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
सितंबर के पहले सप्ताह में सीबीआई जांच होने या न होने की स्थिति साफ करने की बात कही थी, लेकिन आज तक कोई जवाब नहीं आया। ऐसे में पुलिस अपने स्तर से कार्रवाई जारी रख कर अब आखिरी आरोपी रामाशीष की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। थाना प्रभारी हरमीत सिंह ने बताया कि रामशीष की गिरफ्तारी के बाद एक माह के भीतर आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर देंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed