फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संजीत अपहरण हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, घर पर छोड़े मोबाइल, नए नंबर से कॉल कर बुलाया

Sat, 25 Jul 2020 10:36 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 25 Jul 2020 10:36 AM IST
विज्ञापन
Sanjit kidnapping murder case Mobile left at home, called from new number
kanpur kidnapping case - फोटो : अमर उजाला
संजीत का अपहरण करने वाले बदमाशों ने शातिराना दिमाग लगाया। सभी ने अपने-अपने मोबाइल घर पर ही छोड़ दिए। काफी समय तक मोबाइल बंद भी रहे। संजीत को नए नंबर से कॉल कर बुलाया गया और फिर सिम व मोबाइल तोड़कर फेंक दिया गया। 
Sanjit kidnapping murder case Mobile left at home, called from new number
kanpur kidnapping case - फोटो : amar ujala
एसएसपी के मुताबिक 22 जून को जब अपहरण करने के लिए सभी आरोपी घर से निकले थे तो अपना-अपना मोबाइल घर पर ही छोड़ गए थे। सभी मोबाइल बंद थे। उस शाम नए नंबर से चार कॉल कुलदीप ने संजीत को कीं। यह मोबाइल भी नया था। आखिरी कॉल देर शाम 7:47 बजे की। 
Sanjit kidnapping murder case Mobile left at home, called from new number
kanpur kidnapping case - फोटो : amar ujala
इसके बाद जब संजीत को नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया तब इस सिम और मोबाइल को तोड़कर फेंक दिया। जहां संजीत को बंधक बनाकर रखा था वहां पर ये लोग अपना फोन इस्तेमाल नहीं करते थे। इसके अलावा जिस नंबर से फिरौती मांगी थी, वो भी एक दिन पहले एक्टिवेट किया था। यह मोबाइल भी नया था ताकि किसी भी दशा में पुलिस उनको ट्रेस न कर सके।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjit kidnapping murder case Mobile left at home, called from new number
kanpur kidnapping case - फोटो : amar ujala
शिफ्ट में रुकते थे आरोपी 
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि जिस मकान में संजीत को बंधक बनाया गया था वहां पर प्रीति और उसकी मां सिम्मी हमेशा रहती थीं। नीलू, कुलदीप, ईशू और रामजी में से कोई दो लोग भी वहां बारी-बारी रहते थे। दो लोग रात तो दो लोग दिन में रुकते थे। खाने-पीने का सामान लाते थे। खाना प्रीति बनाती थी। अधिकतर समय तक तो संजीत बेहोश ही रहा था।
विज्ञापन
Sanjit kidnapping murder case Mobile left at home, called from new number
जानकारी देती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
नीलू करता था फिरौती की कॉल
एसएसपी ने बताया कि फिरौती की सभी कॉल नीलू करता था। उसने मोबाइल वाइस चेंजर एप डाउन किया था जिससे आवाज बदली हुई दूसरी तरफ सुनाई देती थी। आवाज किसकी है, इसका अंदाजा लगाना इसीलिए मुश्किल था।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed