फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

SAMSUNG के CEO पहुंचे कानपुर, उत्तर प्रदेश के लिए की ये बड़ी घोषणा

Sat, 05 May 2018 07:53 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 05 May 2018 07:53 AM IST
विज्ञापन
SAMSUNG CEO HC HONG IN KANPUR
शहर पहुंचे सैमसंग के साउथ वेस्ट एशिया के सीईओ एचसी हांग ने दी जानकारी
दुनिया की प्रमुख मोबाइल फोन निर्माता कंपनी सैमसंग उत्तर प्रदेश में पांच हजार करोड़ रुपये से अपने कारोबार का विस्तार करेगी। इसके लिए नोएडा में निर्माण कार्य शुरू हो गया है। माना जा रहा है कि वर्ष 2019-20 में यहां उत्पादन शुरू हो जाएगा। इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश में यह अब तक का सबसे बड़ा निवेश है। यह जानकारी शुक्रवार को सैमसंग के साउथ वेस्ट एशिया के सीईओ एचसी हॉन्ग ने कानपुर में दी। वह यहां कारोबारी सिलसिले में शहर आए हुए थे। 

 

SAMSUNG CEO HC HONG IN KANPUR
इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग में यूपी में यह अब तक का सबसे बड़ा निवेश

सीईओ एचसी हॉन्ग ने बताया कि वर्ष 1995 में सैमसंग ने यूपी में अपना कारोबार शुरू किया था। वर्ष 1996 में पहली फैक्ट्री नोएडा में ही खोली थी। वर्तमान में सैमसंग देश की दूसरी सबसे बड़ी मल्टीनेशनल कंपनियों में शुमार है। वर्ष 2016-2017 में कंपनी का भारत में कुल टर्नओवर करीब 37 हजार करोड़ रुपये था। अगले दो वर्षों में इसे दोगुना करने का लक्ष्य है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए ही कंपनी अपनी नोएडा यूनिट का विस्तार कर रही है। इसमें मोबाइल से लेकर हर तरह के इलेक्ट्रानिक घरेलू आइटम बनाए जाएंगे।

SAMSUNG CEO HC HONG IN KANPUR
कारोबारी सिलसिले में शहर आए हुए थे हॉन्ग

उन्होंने बताया कि कंपनी अपने मोबाइल फोन सेगमेंट की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए लगातार रिसर्च कर रही है। तकनीक, डिजाइन और कीमत पर खास ध्यान रखा जाता है। आने वाले समय में मोबाइल बाजार में प्रतिस्पर्धा बढे़गी। सैमसंग उसके लिए पूरी तरह से तैयार है। सैमसंग के उत्पादों ने जनता में भरोसा कायम किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सैमसंग ने खड़ा किया जियो का नेटवर्क 

SAMSUNG CEO HC HONG IN KANPUR
सैमसंग सीईओ एचसी हॉन्ग
सैमसंग इंडिया, उत्तर प्रदेश में मोबाइल फोन और घरेलू जरूरत वाले इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के अलावा नेटवर्किंग के व्यवसाय में भी हाथ आजमा रही है। सैमसंग के साउथ वेस्ट एशिया के सीईओ एचसी हांग के साथ आए एक अन्य अधिकारी ने बताया कि रिलायंस जियो की नेटवर्किंग का काम भी सैमसंग के पास है। यूपी में जहां कहीं भी जियो को नेटवर्क उपलब्ध कराना था, सैमसंग की टीम ने काम किया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed