फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: दरोगा की बेटी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, इन तस्वीरों ने उठाए कई सवाल

Sat, 05 May 2018 07:52 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 05 May 2018 07:52 AM IST
Police inspector's daughter committed suicide by hanging
प्रज्ञा की फाइल फोटो, फंदे से लटकती प्रज्ञा की लाश
कानपुर के गुजैनी ए ब्लाक में कम नंबर आने के डर से 12वीं की छात्रा ने शुक्रवार को फांसी लगाकर जान दे दी। वह दरोगा की बेटी थी और सीबीएसई बोर्ड की छात्रा थी। दोपहर बाद छोटा भाई स्कूल से घर लौटा तो आंगन में पड़े लोहे के जिंगले से मां की साड़ी के सहारे बहन का शव लटका पाया। लोगों ने जब अंदर जाकर देखा तो लड़की की लाश के पांव और घुटने जमीन से छूकर मुड़ चुके थे। पुलिस को शव के पास रखी वशिंग मशीन पर रखा सुसाइड नोट मिला, जिसमें कम नंबर आने का जिक्र करते हुए इसके लिए माता-पिता से माफी मांगी है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए।

 
Police inspector's daughter committed suicide by hanging
प्रज्ञा की लाश की फोटो खींचती उसकी रिश्तेदार
दरोगा हरिकृष्णा शुक्ला कौशाम्बी में पुलिस लाइन में तैनात हैं। यहां उनकी पत्नी सुधा, बेटी प्रज्ञा (18) और बेटा सौरभ रहते हैं। प्रज्ञा ने रतनलाल नगर स्थित हरमिलाप स्कूल से 12वीं की परीक्षा दी थीं। छोटा भाई सौरभ डीपीएस बर्रा में कक्षा-9 का छात्र है। शुक्रवार को प्रज्ञा घर पर अकेली थी। भाई सौरभ स्कूल और मां सुधा मरियमपुर अस्पताल में भर्ती नानी त्रिवेणी दीक्षित के लिए खाना लेकर गई थीं। दोपहर करीब 2:10 बजे सौरभ स्कूल से घर लौटा तो दरवाजा अंदर से बंद था। उसने बहन को आवाज दी, लेकिन जवाब नहीं देने हाथ डालकर कुंडी खोलने के बाद वह अंदर पहुंच गया।
 
Police inspector's daughter committed suicide by hanging
प्रज्ञा की लाश के पांव जमीन से टकराकर मुड़ गए
आंगन में पहुंचा तो बहन के शव को साड़ी के फंदे से लटका पाया। बगल में कुर्सी पड़ी हुई थी। इसके बाद वह भागकर घर के पास स्थित पीसीओ पहुंचा और फोन करके मां को जानकारी दी। इधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम बुलाकर जांच-पड़ताल कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गोविंदनगर इंस्पेक्टर संजय मिश्रा ने बताया कि सुसाइड नोट में छात्रा ने कम नंबर आने के डर से खुदकुशी की बात लिखी है।
 
विज्ञापन
Police inspector's daughter committed suicide by hanging
रोते बिलखते प्रज्ञा के परिजन
फॉरेंसिक विभाग के प्रभारी प्रवीन श्रीवास्तव ने बताया कि प्रज्ञा ने फांसी लगाकर जान दी है। अधिकतर मामलों में आत्महत्या करने वाले के पैर जमीन तक पहुंच जाते हैं। मुड़ भी जाते हैं। ऐसा कपड़े या साड़ी से फंदा लगाकर लटकने की वजह से होता है। प्रज्ञा के पैर भी जमीन पर छूने के साथ घुटनों से पीछे की तरफ मुड़ गए थे।
 
Police inspector's daughter committed suicide by hanging
रोते बिलखते मृतक प्रज्ञा के परिजन
हाईस्कूल में 10 सीजीपीए हासिल किया था 
प्रज्ञा ने सीबीएसई बोर्ड से 12वीं की परीक्षा दी थी, जिसका रिजल्ट 27 मई को आना है। मां सुधा ने पुलिस को बताया कि हाईस्कूल में प्रज्ञा ने 10 सीजीपीए हासिल किया था। वह काफी होनहार थी। रिजल्ट आने की तारीख का पता चलने के बाद से वह परेशान थी, लेकिन वह ऐसा कदम उठाएगी, उन्हें यकीन नहीं हो रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed