{"_id":"5aa945654f1c1b8f778b55f7","slug":"samajwadi-party-mp-statement-about-by-election-in-gorakhpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक है मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के क्षेत्रों में भाजपा की करारी हार- सपा सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाक है मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के क्षेत्रों में भाजपा की करारी हार- सपा सांसद
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 15 Mar 2018 08:44 AM IST
विज्ञापन
जश्न मनाते सपा और बसपा कार्यकर्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाेरखपुर अाैर फूलपुर लाेकसभा सीट उपचुनाव में जीतने के बाद सपा के कार्यकर्ताअाें में खुशी की लहर दाैड़ गई है। उपचुनाव में जीत पर बसपा-सपा ने साथ मिलकर जश्न मनाया। सपा के एक सांसद ने भाजपा की इस हार काे शर्मनाक करार दिया है।
सीएम याेगी अादित्यनाथ एवं केशव प्रसाद
बांदा जिला पंचायत अध्यक्ष उप चुनाव में भाजपा के आगे घुटने टेक देने वाली सपा और बसपा को गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा उपचुनाव ने जोश से सराबोर कर दिया। सपाई और बसपाई एक हो गए। मिलकर जीत का जश्न मनाया। जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट गंवाने के बाद उप चुनाव में सपा प्रत्याशी खड़ा करने की भी हिम्मत नहीं जुटा पाई। बसपा भी भाजपा के आगे नतमस्तक हो गई।
मायावती एवं अखिलेश यादव
इस किरकिरी के दो दिन बाद ही गोरखपुर और फूलपुर उपचुनावों की जीत ने दोनों दलों को संजीवनी दे दी। नतीजों की खबर मिलते ही सपा और बसपा कार्यकर्ताओं ने शहर में बाइक जुलूस निकाला। सपा के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद विशंभर प्रसाद निषाद ने कहा कि दोनों उपचुनावों के नतीजों से भाजपा की यूपी में उल्टी गिनती शुरू हो गई है। आने वाला समय सपा का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिलेश यादव एवं सीएम याेगी अादित्यनाथ
मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के क्षेत्रों में करारी हार भाजपा के लिए शर्मनाक है। सपा नेता शकुंतला निषाद और एमएलसी रमेश मिश्रा ने भी कहा कि भाजपा की पोल खुल गई है। इस जीत का सेहरा सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को है। भाजपा के बुरे दिन शुरू हो गए। उप चुनाव में भाजपा के हारने से यह बात साफ हो गई कि आम चुनाव में भाजपा की जीत ईवीएम मशीनों में सेटिंग से होती है। उप चुनाव में सेटिंग नहीं हो पाती।