फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अखिलेश के 'साजन' का विवादित बयान ला सकता है भूचाल, बोला..आवारा पशु और आवारा नेताओं से मिलेगी निजात

Mon, 15 Apr 2019 01:11 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 15 Apr 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
samajwadi party leader statement before lok sabha elections 2019
अखिलेश यादव के साथ सुनील सिंह साजन (फाइल फोटो)
यूपी की राजनीति में अचानक से सियासत गर्मा रही है। वजह है सपा और भाजपा नेता के बीच तेज होती जुबानी जंग जो हर दिन के साथ एक नया रूप लेकर जनता के सामने आ रही है। उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज के वोट न देने पर पाप तुम्हे दे जाऊंगा वाले बयान को आड़े हाथों लेते हुए सपा के एक नेता ने जहर उगला है।

 
samajwadi party leader statement before lok sabha elections 2019
सपा नेताओं के साथ अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
सपा नेता ने अपने संसदीय क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करने के दौरान पानी पी पी कर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर साक्षी महाराज सबके खिलाफ जमकर आग उगली। सीएम योगी के आवारा पशुओं को गो संरक्षण केंद्रो में रखने के आदेश को भी आड़े हाथों लिया।

 
samajwadi party leader statement before lok sabha elections 2019
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ
सपा के सुनील सिंह साजन ने कहा कि अन्ना के सांसद बनने के बाद आवारा पशु और आवारा नेताओं से आपको निजात दिलाएंगे क्योंकि इस क्षेत्र में आवारा नेता बहुत हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग गुजरात में घर ले लें क्योंकि जब हमारी सरकार आएगी तो आप भगवंतनगर में नहीं रह सकते।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
samajwadi party leader statement before lok sabha elections 2019
सुनील सिंह साजन, साक्षी महाराज (फाइल फोटो)
साजन ने कहा कि हिसाब-किताब तो बराबर करेंगे। इस तरह हिसाब-किताब बराबर करेंगे कि आने वाले समय में समाजवादियों से कोई हिसाब-किताब करने के लिए खड़ा नहीं होगा। सुनील सिंह साजन ने विवादित बयान देते हुए और भी बहुत कुछ कहा है।

 
विज्ञापन
samajwadi party leader statement before lok sabha elections 2019
साक्षी महाराज
यूपी सहित पूरे देश में इन दिनों लोकसभा चुनाव अपने चरम पर है। ऐसे में नेताओं की एक दूसरे के लिए जहर उलगलती टिप्पणी किसे कितना फायदा पहुंचाएंगी ये तो चुनाव के नतीजे ही तय करेंगे लेकिन इन विवादित बयानों ने यूपी की राजनीति में भूचाल लाने की तैयारी कर रखी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed