{"_id":"5ccb1c1dbdec2207786b84af","slug":"samajwadi-party-leader-nephew-murdered-brutally-by-wife-and-his-lover","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आपत्तिजनक हालत में प्रेमी के साथ पकड़ी गई थी पत्नी फिर आशिक के साथ मिलकर पति को दी दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपत्तिजनक हालत में प्रेमी के साथ पकड़ी गई थी पत्नी फिर आशिक के साथ मिलकर पति को दी दर्दनाक मौत
Fri, 03 May 2019 01:48 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 03 May 2019 01:48 PM IST
विज्ञापन
पत्नी ने आशिक के साथ मिलकर की सपा नेता के भतीजे की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
पत्नी ने आशिक के साथ मिलकर की सपा नेता के भतीजे की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
वर्मा चौराहा गढ़ीवा मोहल्ला निवासी बहुआ ब्लाक प्रमुख के पति महेंद्र सिंह यादव के भतीजे की मंगलवार रात घर में हत्या कर दी गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चाकू के नौ गहरे घाव मिले थे। एसपी कैलाश सिंह ने बताया कि ठोस सुराग हाथ लगने पर पुलिस ने बृहस्पतिवार दोपहर जितेंद्र की पत्नी निशा और शहर के रामगंज पक्का तालाब निवासी विकास यादव उर्फ गोविंद को गिरफ्तार किया।
पत्नी ने आशिक के साथ मिलकर की सपा नेता के भतीजे की हत्या
एसपी ने बताया कि हत्यारोपी विकास सपा नेता के होटल में मैनेजर था। इस दौरान उसके निशा देवी से अवैध संबंध हो गए थेे। एक हफ्ते पहले जितेंद्र ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया था। इस पर विकास को नौकरी से भी हटा दिया था, लेकिन उसका निशा से मिलना-जुलना जारी था। दोनों के संबंधों में जितेंद्र बाधा बन रहा था। उधर, जितेंद्र के नाम पर करोड़ों की प्रापर्टी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
पति जितेंद्र के साथ निशा (फाइल फोटो)
निशा और प्रेमी ने जितेंद्र को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली। घटना की रात जितेंद्र को निशा ने शराब पिलाकर बेहोश कर दिया था। व्हाट्सएप पर विकास को मैसेज भेजकर घर बुलाया। घर का गेट खुला था। बेडरूम में चाकू से मैनेजर ने ताबड़तोड़ जितेंद्र पर कई वार किया। पुलिस के मुताबिक हत्या के बाद निशा ने खुद को कमरे में बंधवाया। अलमारी का सारा सामान बिखेर दिया।
विज्ञापन
प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
जेवरात विकास को देकर भगा दिया था। जांच के दौरान ने पुलिस को विकास और निशा के बीच लंबी बातचीत का रिकार्ड मिला। विकास ने भिटौरा रोड बैजू बनिया की बाग में शिव मंदिर के पास कुएं से बैग बरामद कराया। हत्यारोपी ने कबूला कि उसने बाकरगंज के चौगलिया बाजार से चाकू को खरीदा था। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया। हत्यारोपियों की निशानदेही पर खून से रंगे कपड़े, हत्या में इस्तेमाल चाकू, जूता, बेल्ट बरामद हुए।