{"_id":"5c6c30b0bdec22738563ee93","slug":"sakshi-maharaj-statement-about-pakistan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"साक्षी महाराज ने पाकिस्तान के खिलाफ उगली आग, बोले..'पाकिस्तान का अंत निश्चित है'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साक्षी महाराज ने पाकिस्तान के खिलाफ उगली आग, बोले..'पाकिस्तान का अंत निश्चित है'
Tue, 19 Feb 2019 10:09 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 19 Feb 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
डेमो
जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को पूरा देश श्रद्धांजलि दे रहा है। आतंकवाद और पाकिस्तान के विरोध में लोग मोमबत्ती लेकर मार्च कर रहे हैं। ऐसे में भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने पाकिस्तान पर हमला बोलते हुए कहा कि देश में ही रहने वाले आस्तीन के सांपों से ही पाकिस्तान का मनोबल बड़ा है।
डेमो
उन्नव स्थित शांतिमोहन मिल मैदान में भाजपा द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सांसद सच्चिदानंद साक्षी महाराज पुलवामा हमले को लेकर पाकिस्तान पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि देश में ही रहने वाले आस्तीन के सांपों से ही पाकिस्तान का मनोबल बड़ा है। सांसद ने कहा कि हिंदुस्तान को सबसे अधिक खतरा यहीं रहने वाले आस्तीन के सांपों से है।
डेमो
उन्होंने आगाह किया कि यदि ऐसे लोगों को यहां रहना है तो अब्दुल हमीद और अशफाक उल्ला खां बनकर रहना होगा। कश्मीर के पुलवामा में शहीदों पर कहा कि यह प्रकृति का नियम है कि जिसका जन्म होता है, वह मरता अवश्य है। हिंदुस्तान का जन्म नहीं हुआ है, बल्कि वह अजर अमर है। जबकि पाकिस्तान का जन्म हुआ है। इसलिए उसका अंत सुनिश्चित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो
सांसद ने कहा कि देशवासियों की शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि तभी पूर्ण होगी, जब हिंदुस्तान इस घटना का बदला लेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि मोदी जल्द ही पाकिस्तान को कड़ा सबक सिखाएंगे। जिलाध्यक्ष श्रीकांत कटियार ने कहा कि देश के सभी राजनीतिक दल शहीदों के परिवारों के साथ हैं।
विज्ञापन
डेमो
सरकार शहीदों के परिजनों को हर तरह की मदद करने को तत्पर है। अंत में सभा में मौजूद सभी नागरिकों ने शहीदों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा में आयोजक प्रतिनिधि शिवबली लोधी, राकेश गुप्ता, विकास गुप्ता, नीरज गुप्ता, शिबली प्रधान, विजय निषाद व बाला राव गुप्ता आदि शामिल हुए।