{"_id":"5c6c047cbdec22629b007e40","slug":"after-pulwama-attack-see-what-happened-in-martyr-house","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पुलवामा अटैक: जहां हंसी गूंजती थी वहां अब सिसकियों के सिवा कुछ नहीं सुनाई देता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलवामा अटैक: जहां हंसी गूंजती थी वहां अब सिसकियों के सिवा कुछ नहीं सुनाई देता
Tue, 19 Feb 2019 06:58 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 19 Feb 2019 06:58 PM IST
विज्ञापन
डेमो
जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में परिवार के सबसे छोटे बेटे का साथ हमेशा के लिए छूट जाने से शहीद अजीत आजाद के परिवार में अभी भी सिसकियों के सिवा कुछ नहीं सुनाई दे रहा है। परिवार के साथ मोहल्ला लोकनगर का हर व्यक्ति शोक में डूबा है। वहीं, शहीद अजीत आजाद के परिवार की मदद के लिए लोगों के हाथ बढ़ने लगे हैं।
डेमो
सोमवार को सांसद, विधायक ने परिवार से मिलकर उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया। सपा के जिला महासचिव ने शहीद की बेटियों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी। विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधि और नेता परिवार को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं। जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले में शहीद मोहल्ला लोकनगर निवासी सीआरपीएफ जवान अजीत आजाद के परिवार से सांसद साक्षी महाराज, सदर विधायक पंकज गुप्ता ने सोमवार को घर पर मुलाकात की।
डेमो
सांसद ने कहा कि अजीत की शहादत बेकार नहीं जाएगी। प्रधानमंत्री आतंकवादियों और आतंकवादियों को शरण देने वाले पाकिस्तान को करारा जवाब देंगे। साथ ही शहीद के पिता प्यारेलाल को भरोसा दिलाया कि वह प्रधानमंत्री से मिलकर परिवार को जीवन यापन के लिए एक पेट्रेल पंप या गैस एजेंसी दिलाने की मांग करेंगे। दोपहर को सपाइयों ने शहीद के परिवार से मिलकर उन्हें इस दुख की घड़ी में हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो
सपा के महासचिव राजेश यादव ने अपनी तरफ से शहीद की दोनों बेटियों को 50-50 हजार रुपये नगद आर्थिक सहायता थी। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अलिखेश यादव के माध्यम से सरकार के सामने मांग रखेंगे कि शहीद के परिवार को कम से कम एक करोड़ की मदद दी जाए। सदर विधायक पंकज गुप्ता ने शहीद के स्मारक स्थल को बनवाने की बात कही।
विज्ञापन
डेमो
उन्होंने शहीद की प्रतिमा बनवाने के लिए अजीत आजाद की फोटो भी मांगी है। उन्होंने सीडीओ को फोन कर दो दिन में स्मारक स्थल का निर्माण शुरू कराने को कहा। शहीद की पत्नी को नौकरी दिलाने के लिए शैक्षिक प्रमाणपत्र भी मांगे हैं। बसपा नेता सनी सिंह भी शहीद के परिजनों से मिले और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।