फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   sakshi maharaj says valentine day responsible for rape

साक्षी महाराज के इस बयान से आया तूफान, आप भी पढ़कर रह जाएंगे हैरान

Mon, 05 Jun 2017 09:04 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 05 Jun 2017 09:04 AM IST
विज्ञापन
sakshi maharaj says valentine day responsible for rape
साक्षी महाराज (फाइल फोटो)
उन्नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने शनिवार को कहा बलात्कार और नाजायज औलाद के लिए वेलेंटाइन डे जिम्मेदार है। उनके इस बयान ने तूफान ला खड़ा किया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा लड़का-लड़की आपस में प्रेम करते हैं फिर अलग हो जाते हैं या लड़की कि किसी ओर से प्यार हो जाता है तो उसका पहला ब्वॉयफ्रेंड ये सोच लेता है कि इस लड़की को बरबाद करके छाड़ूंगा।
विज्ञापन


ऐसे में फिर जबरन रेप होते हैं। साक्षी के इस बयान की जमकर आलोचना शुरू हो गई है। इसके अलावा साक्षी महाराज ने सपा और बसपा की साजिश की वजह से अपराध बढ़ने की बात कही। साक्षी महाराज ने ये बयान मीडिया से बातचीत में दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

RSS के इंद्रेश कुमार का किया समर्थन

sakshi maharaj says valentine day responsible for rape
आरएसएस के इंद्रेष कुमार
इंद्रेश कुमार के वैलेंटाइन वाले बायान का समर्थन करते हुए साक्षी महाराज ने कहा उन्होंने सही कहा है। पश्च‍िमी सभ्यता अपराधों के लिए जिम्मेदार है। प्रदेश में बढ़ते अपराध को लेकर साक्षी महाराज ने कहा यह विपक्ष की साजिश है। सपा बसपा मिलकर बीजेपी सरकार के खिलाफ साजिश कर रहे हैं।

आरएसएस लीडर इंद्रेश कुमार जयपुर में कह चुके हैं प्यार बहुत पवित्र चीज है, लेकिन पश्चिमी संस्कृति ने इसे जुनून बना दिया है, लिहाजा प्यार एक तरह के बिजनेस में बदल गया है। रेप और तलाक की वजह पश्चिमी संस्कृति है।

लोग वेलेंटाइन डे के तौर पर अब अपने प्यार को खुलेआम जता रहे हैं। यही तीन तलाक, रेप, घरेलू हिंसा और भ्रूण हत्या के बढ़ते मामलों के लिए जिम्मेदार है। प्रेम को भारत में पवित्र माना जाता है, लेकिन पश्चिमी संस्कृति ने इसका कमर्शियलाइजेशन कर दिया है और वेलेंटाइन डे को जन्म दिया है


 

अपने इन विवादित बयानों की वजह से भी चर्चा में रहे हैं साक्षी

sakshi maharaj says valentine day responsible for rape
साक्षी महाराज (फाइल फोटो)
साक्षी महाराज अपने बयानों की वजह से कई बार चर्चा में रहे हैं। उन्होंने अप्रैल 2016 में कहा था, ''इस्लाम में महिलाओं की हालत जूती की तरह है। इस मामले में कोर्ट को दखल देना चाहिए। 

दिसंबर 2015 में उन्होंने कहा था, दुनिया की कोई भी ताकत अयोध्या में मस्जिद नहीं बना सकती है। चाहे सारा विश्व बाबरी कहते-कहते बावरा हो जाए। 

अक्टूबर 2015 में उन्होंने कहा था, कुछ लोग कहते हैं गाय और बकरी के मांस में कोई अंतर नहीं। मांस तो मांस होता है। अगर सभी मांस एक जैसे हैं तो मुसलमान सूअर का मांस खाकर दिखाएं। 

अगस्त 2015 में उन्‍होंने ओवैसी भाइयों पर निशाना साधते हुए कहा था, असदुद्दीन ओवैसी मोहम्मद साहब का भी दुश्मन है। मैं ओवैसी से पूछना चाहूंगा कि बाबर उनका बाप था क्या? असदुद्दीन और अकबरुद्दीन ओवैसी आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले हैं। अगर मैं ये कहूं कि वे आतंकवादी हैं तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed