फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साक्षी महाराज बोले देश को दंगों में झोकने की साजिश, कांग्रेस, सपा, ममता और केजरीवाल का हाथ

Sun, 22 Dec 2019 09:41 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 22 Dec 2019 09:41 PM IST
विज्ञापन
Sakshi Maharaj said that conspiracy to vent the country in riots
साक्षी महाराज बोले देश को दंगों में झोकने की साजिश - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव में सांसद साक्षी महाराज ने नागरिकता संशोधन कानून के विरोध को लेकर विपक्षी दलों पर हमला बोला। उन्होंने अपने कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के अपने मंसूबों में विफल समूचा विपक्ष लोगों से झूठ बोलकर उनमें भ्रम फैलाकर देश को दंगों में झोकने की कोशिश कर रहा है।


 
Sakshi Maharaj said that conspiracy to vent the country in riots
कानपुर में नागरिकता कानून के विरोध में पुलिस पर पथराव भी हुआ - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस, सपा हो या ममता, केजरीवाल, वामपंथी दल, भोले-भाले लोगों को आगे कर अपना स्वार्थ सिद्ध करना चाहते हैं। कहा कि नागरिकता संशोधन कानून से न देश के मुसलमान भाइयों का और ना ही देश के किसी नागरिक का कोई नुकसान होगा। सांसद ने कहा कि मुसलमान भाइयों को भयभीत करने का काम सभी विपक्षी दलों ने किया है।

 
Sakshi Maharaj said that conspiracy to vent the country in riots
कानपुर में नागरिकता कानून के विरोध में भड़की हिंसा - फोटो : अमर उजाला
कहा कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हट गई। अयोध्या में राम मंदिर पर फैसला, तीन तलाक पर कानून बन गया और देश में कहीं भी पत्ता नहीं हिला। इससे कांग्रेस, सपा, बसपा, वामदल सहित सभी विपक्षी दल हाशिए पर आ गए। कहा कि देश के गृहमंत्री ने संसद में खुद साफ शब्दों में बताया कि नागरिकता संशोधन कानून से मुसलमान या देश के किसी नागरिक का कोई नुकसान नहीं होगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sakshi Maharaj said that conspiracy to vent the country in riots
कानपुर में नागरिकता कानून पर हिंसा - फोटो : अमर उजाला
सांसद ने बताया कि मुस्लिम धर्मगुरु भी सलाह मशविरा दे रहे हैं। सारा बखेड़ा विरोधी दलों ने खड़ा किया है। सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि कानून अपना काम करेगा। कोई भी दल हो, हिंदू या मुसलमान हो कानून को हाथ में लेने की अधिकार किसी को नहीं। कहा कि हमारे प्रधामंत्री नरेंद्र भाई मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पूरी तरह से इस बात के लिए तैयार हैं हमारी पार्टी वोटों के लिए राजनीति नहीं करती है। भाजपा राष्ट्र के लिए राजनीति करती है। वही करेंगे जो देश के हित में होगा।

 
विज्ञापन
Sakshi Maharaj said that conspiracy to vent the country in riots
दंगा करने वालों से होगी नुकसान की भरपाई - फोटो : अमर उजाला
सांसद ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट कर दिया है कि इन दंगों में जो भी सरकारी या सार्वजनिक संपत्ति का नुकसान हुआ है उसकी भरपाई उन दंगा करने वालों को चिह्नित करके उनकी संपत्ति को जब्त करके की जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed