फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नागरिकता कानून: गोली लगने से घायल एक और प्रदर्शनकारी की मौत, 12 उपद्रवियों को जेल, 29 हिरासत में

Sun, 22 Dec 2019 07:50 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 22 Dec 2019 07:50 PM IST
विज्ञापन
caa protest: Another youth injured in the bullet dies, 12 miscreants jailed, 29 people in custody
सपा नेता इरफान सोलंकी और अमिताभ बाजपेयी के आने के बाद भड़की हिंसा - फोटो : अमर उजाला
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में शहर में हुई हिंसा में गोली लगने से घायल हुए एक और युवक ने रविवार को हैलट अस्पताल में दम तोड़ दिया। शहर में मरने वालों की संख्या अब तीन हो गई है। एक अन्य की हालत गंभीर है। उधर, पुलिस ने यतीमखाना व बाबूपुरवा में हुई हिंसा में गिरफ्तार 12 उपद्रवियों को जेल भेज दिया है। दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।


 
caa protest: Another youth injured in the bullet dies, 12 miscreants jailed, 29 people in custody
आरएएफ तैनात - फोटो : अमर उजाला
आशंका है कि वह बाहरीहैं और बवाल कराने में उनका भी हाथ है। यतीमखाना और बाबूपुरवा में भारी पुलिस बल तैनात है। रविवार को शहर में शांति रही। शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद बाबूपुरवा में हिंसा भड़क गई थी। उपद्रवियों के पथराव और फायरिंग करने से हालात बेकाबू हो गए थे। कई पुलिसकर्मी भी भीड़ में घिर गए थे। इस पर पुलिस को मजबूरन गोली चलानी पड़ी थी, जिसमें 13 लोगों को गोली लगी थी। उनमें मोहम्मद आफताब व मोहम्मद सैफ की मौत पहले ही हो गई थी।

 
caa protest: Another youth injured in the bullet dies, 12 miscreants jailed, 29 people in custody
पुलिस पर पेट्रोल बम से हुआ था हमला - फोटो : अमर उजाला
गोली लगने से घायल मोहम्मद रईस (27) शनिवार को हैलट पहुंचा था। उसके पेट में गोली लगी थी। उसने पहले घर जाकर एक झोलाछाप से इलाज कराया था। हालत बिगड़ने पर उसे हैलट अस्पताल लाया गया था। रविवार शाम रईस ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एसएसपी अनंत देव ने बताया कि शव का डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया जाएगा, फिर परिजनों को सौंपा जाएगा। पोस्टमार्टम के दौरान वीडियोग्राफी भी होगी। वहीं गोली लगने से घायल मोहम्मद फैजान की हालत अभी नाजुक बनी हुई है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
caa protest: Another youth injured in the bullet dies, 12 miscreants jailed, 29 people in custody
100 से अधिक गाड़ियों में तोड़फोड़ के बाद लगाई आग - फोटो : अमर उजाला
हिंसा में बाहरी लोगों के शामिल होने की भी अशंका
यतीमखाना चौकी के पास से आरएएफ के जवानों ने रविवार को दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा। दोनों ने पूछताछ में कुछ भी जानकारी नहीं दी। आरएएफ ने तुरंत उनको हिरासत में ले लिया। एसपी पूर्वी राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि दोनों से पूछताछ की जा रही है। खुफिया विभाग का इनपुट है कि बाहरी लोग भी बवाल में शामिल हैं। लिहाजा, पता किया जा रहा है कि पकड़े गए युवक शहर के हैं या नहीं। दोनों की बोली बहुत अलग है।

 
विज्ञापन
caa protest: Another youth injured in the bullet dies, 12 miscreants jailed, 29 people in custody
पुलिस चाैकी में खड़ी गाड़ियों को फूंक दिया गया - फोटो : अमर उजाला
29 लोग हिरासत में
यतीमखाना हिंसा में पुलिस ने अब तक 29 लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ चल रही है। पुलिस वीडियो फुटेज व फोटो के जरिये पता कर रही है कि ये लोग हिंसा में शामिल थे या नहीं। एसएसपी ने बताया कि उपद्रवियों की धरपकड़ की जा रही है। सख्त कार्रवाई होगी।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed