{"_id":"5cab6b91bdec22142a720f78","slug":"sakshi-maharaj-big-statements-lok-sabha-election-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नामांकन के बाद साक्षी महाराज के 5 बड़े बयान, सपा प्रत्याशी का टिकट कटने पर कहा- जनता प्रतिशोध लेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन के बाद साक्षी महाराज के 5 बड़े बयान, सपा प्रत्याशी का टिकट कटने पर कहा- जनता प्रतिशोध लेगी
Tue, 09 Apr 2019 02:33 AM IST
प्रशांत कुमार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 09 Apr 2019 02:33 AM IST
विज्ञापन
साक्षी महाराज के नामांकन जुलूस में पहुंचे उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा उम्मीदवार साक्षी महाराज ने राममंदिर मुद्दे पर फिर कांग्रेस को घेरा। सोमवार को भाजपा के संकल्प पत्र में राममंदिर मुद्दे को शामिल किए जाने संबंधी सवाल के जवाब में साक्षी महाराज ने कहा कि मंदिर क्या राहुल बनाएंगे या अखिलेश, मायावती। मंदिर साधु-संत ही बनाएंगे। भाजपा साधु-संतों का सम्मान करने वाली है। इसलिए मंदिर हम ही बनाएंगे।
साक्षी महाराज
साक्षी ने कहा कि कांग्रेस ने अड़ंगा न डाला होता तो चुनाव से पहले ही मंदिर निर्माण का निर्णय आ जाता। बोले कांग्रेस के कपिल सिब्बल ने ही सुप्रीम कोर्ट से मंदिर का निर्णय चुनाव बाद देने को कहा था। कहा कि इस चुनाव में सबसे बड़ा और पहला मुद्दा राष्ट्रवाद है। दूसरा मुद्दा सबका विकास सबका साथ। तीसरा मुद्दा है न्याय सभी को, तुष्टीकरण किसी का नहीं।
साक्षी महाराज
- फोटो : अमर उजाला
साक्षी महाराज ने दावा किया कि अबकी बार भाजपा देश में 400 और यूपी में 74 पार होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने भरा नामांकन
- फोटो : अमर उजाला
साक्षी बोले कि चाहे राहुल शीर्षासन लगाएं या प्रियंका। चाहे कोई और देवता उतर आए। इस बार कांग्रेस का यूपी में खाता नहीं खुलेगा। इसी डर के कारण कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी छोड़कर केरल भाग गए हैं।
विज्ञापन
सांसद साक्षी महाराज
सपा प्रत्याशी की टिकट कटने के सवाल पर कहा कि यह गठबंधन नहीं है, ठगबंधन है। यह मोदी के सामने खड़े होने में सक्षम नहीं हैं। इसलिए जब उन्हें कोई चेहरा नहीं मिला तो पूजा पाल को बलि का बकरा बना दिया। उसका पैसा खर्च करा दिया। जनता इसका प्रतिशोध जरूर लेगी।