फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अखिलेश की ताजपोशी से सैफई का माहौल हुआ कुछ ऐसा, लोग देख रहे हैं अखिलेश में सपा का भविष्य

Fri, 06 Oct 2017 08:14 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 06 Oct 2017 08:14 AM IST
विज्ञापन
Saifai's atmosphere from Akhilesh's coronation
अखिलेश यादव
सपा के 10 वें राष्ट्रीय सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सर्वसम्मति से अगले पांच सालों के लिए पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर सैफई के लोगों ने कुछ इस तरह अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी।

 

 

Saifai's atmosphere from Akhilesh's coronation
अखिलेश यादव
इटावाः सपा के 10 वें राष्ट्रीय सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सर्वसम्मति से अगले पांच सालों के लिए पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने का ऐलान किया गया। इससे सैफई के लोगों में खुशी का माहौल हो गया। यहां के लोगों में इस बात की बेहद खुशी है कि अब समाजवादी पार्टी का संचालन पहली बार किसी युवा के हाथ में आया है।

 

Saifai's atmosphere from Akhilesh's coronation
डेमो पिक

आगरा में जैसे ही प्रो. रामगोपाल यादव ने अखिलेश यादव के नाम का ऐलान किया, सैफई के लोगों में हर्ष की लहर दौड़ गई। पूर्व प्रधान चंदगीराम यादव  का कहना है कि नेता जी के असली उत्तराधिकारी अखिलेश यादव ही हैं जिनके कंधे से कंधा मिला कर समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता चलना चाहता है ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Saifai's atmosphere from Akhilesh's coronation
चंदगीराम यादव

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री रहते ऐसे ऐतिहासिक कार्य किए हैं जिनका लोहा पूरा प्रदेश मानता है। भाजपा सरकार बनने के बाद पूरे प्रदेश की जनता निराशा भरे माहौल में जी रही है। जनता की उम्मीद अब पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर ही टिक गई है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा सांप्रदायिक शक्तियों को परास्त करेगी। आने वाले विधानसभा चुनाव के बाद एक बार फिर अखिलेश यादव प्रदेश का नेतृत्व करेंगे। पूरे देश की युवा शक्ति उनके साथ है। 
 

 

 

विज्ञापन
Saifai's atmosphere from Akhilesh's coronation
राजवीर यादव(फाइल फोटो)
सैफई परिवार के नजदीकी राजवीर सिंह यादव राजू ने कहा कि देश का युवा अब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर आशा भरी निगाहों से देख रहा है। युवाआें को रोजी रोटी रोजगार, सभी को सम्मान, सुरक्षा देने का काम सपा सरकार ने करके दिखाया। सपा के चुनावी घोषणा पत्र को मुख्यमंत्री रहते हुए अखिलेश यादव ने पूरा किया। इससे पूरे प्रदेश की जनता का विश्वास उनके प्रति बढ़ा है। आने वाले दिनों में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में फिर से सपा सरकार बनने से कोई रोक नहीं सकता।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed