फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शरद पूर्णिमाः चंद्रमा की अमृतमयी किरणें करेंगी कई बीमारियों को दूर

Thu, 05 Oct 2017 06:37 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 05 Oct 2017 06:37 PM IST
विज्ञापन
Moon Rays will remove many diseases
डेमो पिक

शरद पूर्णिमा की किरणें विशेष लाभदायी, ऊर्जा से भरी और औषधियुक्त होती हैं। इस दिन चंद्र किरणों से विशेष ऊर्जा निकलती है जो मानव शरीर के तमाम रोगों को दूर करती है। एेसा कहा जाता है कि इस चंद्र पूर्णिमा की रात रावण चंद्र किरणों को दर्पण द्वारा अपनी नाभि में ग्रहण करता था, इससे उसे शक्ति प्राप्त होती थी।

 

 

Moon Rays will remove many diseases
डेमो पिक
शरद पूर्णिमा पांच अक्तूबर को है। आश्विन मास की पूर्णिमा को शरद पूर्णिमा कहते हैं। वैसे तो पूर्णिमा हर महीने होती है लेकिन शरद पूर्णिमा का विशेष महत्व है। डॉ. आदित्य पांडेय के अनुसार ऐसी मान्यता है कि इस दिन चंद्रमा की किरणें अमृतमयी गुणों से युक्त होती हैं, जो कई बीमारियों को खत्म कर देती हैं।

 

 

Moon Rays will remove many diseases
डेमो पिक

रात में छत पर खीर रखे जानें का कारण

शरद पूर्णिमा की रात को लोग घरों की छतों पर खीर रखते हैं, इससे चंद्रमा की किरणें (रात 9 से 12 बजे के बीच) उस खीर के संपर्क में आती हैं। इस खीर को खाने से ‍शरीर को विशेष ऊर्जा मिलती है।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Moon Rays will remove many diseases
डेमो पिक

श्रीकृष्ण ने रचाया था रास
ज्योतिषाचार्य दीपक पांडेय के अनुसार ऐसी मान्यता है इस दिन माता लक्ष्मी रात में यह देखने के लिए घूमती हैं कि कौन जाग रहा है। जो जाग रहा होता है, महालक्ष्मी उसका कल्याण करती हैं। शरद पूर्णिमा को रासलीला की रात भी कहते हैं। धर्म शास्त्रों के अनुसार इसी दिन श्रीकृष्ण ने गोपियों के साथ रास रचाया था।
 


 

विज्ञापन
Moon Rays will remove many diseases
डेमो पिक
खीर का वैज्ञानिक महत्व
शरद पूर्णिमा से मौसम में परिवर्तन की शुरुआत होती है। इस दिन से शीत ऋतु का आगमन होता है। शरद पूर्णिमा पर खीर खाने के पीछे एक कारण यह भी है कि इस दिन से गर्म चीजों का सेवन करना शुरू कर देना चाहिए, इससे जीवनदायिनी ऊर्जा प्राप्त होती है।


दूध में लैक्टिक अम्ल होता है। यह किरणों से शक्ति का शोषण करता है। चावल में स्टार्च होने के कारण यह प्रक्रिया और आसान हो जाती है। इसी कारण ऋषि-मुनियों ने शरद पूर्णिमा की रात्रि में खीर को खुले आसमान के नीचे रखने और अगले दिन खाने का विधान तय किया था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed