फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उपचुनाव: कांग्रेस का हाथ छोड़ भाजपा का दामन थाम सकता है ये कद्दावर नेता, पार्टी छोड़ने की अटकलें तेज

Sat, 21 Sep 2019 03:06 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 21 Sep 2019 03:06 AM IST
विज्ञापन
rumors are this congress leader left his party and join bjp
राहुल गांधी, अजय कपूर
यूपी में विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में भाजपा जल्द ही कांग्रेस सहित अन्य दलों को तगड़ा झटका देते हुए एक बड़ा दांव खेल सकती है। उपचुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के एक कद्दावर नेता पंजे का साथ छोड़ कर हाथ में अब कमल को थामने की तैयारी में हैं। सपा बसपा और कांग्रेस को भाजपा के इस दांव से भारी नुकसान हो सकता है।


 
rumors are this congress leader left his party and join bjp
कांग्रेस प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
कई महीनों से चल रही अफवाहों का दौर अचानक से एक बार फिर से अपने शबाब पर है। ऐसा कहा जा रहा है कि कांग्रेस के कद्दावर नेता अजय कपूर उपचुनाव से ठीक पहले भाजपा में शामिल हो सकते हैं। अभी तक अजय कपूर और पार्टी ने इस बात को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया है। अजय कपूर पिछले कई सालों से कांग्रेस में हैं। इस बार कांग्रेस ने करिश्मा ठाकुर को गोविंद नगर सीट से टिकट दिया है।

 
rumors are this congress leader left his party and join bjp
अजय कपूर
वह दो बार गोविंद नगर व एक बार किदवई नगर विधान सभा क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं। कानपुर की किदवई नगर विधान सभा सीट पर भी उन्होंने भारी मतों से जीत पाई थी। सूत्रों की मानें तो गोविंद नगर विधान सभा उपचुनाव में अजय कपूर ने भाजपा से टिकट भी मांगा था जिसका स्थानीय भाजपाइयों ने विरोध भी किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
rumors are this congress leader left his party and join bjp
अजय कपूर एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह
आपको बताते चलें कि इससे पहले लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक अजय कपूर के किसी दूसरी पार्टी में जाने की अटकलें शुरु हुईं थी। जिसके बाद कांग्रेस ने उन्हें राष्ट्रीय सचिव बनाकर बिहार में लोकसभा चुनाव का प्रभारी बना दिया था। उनके मनोनयन पत्र में लिखा गया था कि राष्ट्रीय सचिव और बिहार प्रभारी के रूप में नियुक्ति तत्काल प्रभाव से मानी जाएगी।

 
विज्ञापन
rumors are this congress leader left his party and join bjp
अजय कपूर, सीएम योगी एवं अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
अजय कपूर को बिहार का प्रभारी बनाने से यह तय हो गया था कि कांग्रेस उन्हें कानपुर और अकबरपुर में प्रचार के लिए नहीं रखना चाहती थी क्योंकि कानपुर के बड़े कांग्रेसी नेताओं से उनका 36 का आंकड़ा रहा है। अजय कपूर ने राहुल गांधी को अपने इस मनोनयन के लिए आभार भी जताया था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed