फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीएसजेएम विश्वविद्यालय: युवा महोत्सव में जमकर हंगामा, रिजल्ट में गड़बड़ी का आरोप

Mon, 04 Nov 2019 10:23 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 04 Nov 2019 10:23 PM IST
विज्ञापन
Ruckus at CSJM University Youth Festival
युवा महोत्सव में हंगामा - फोटो : अमर उजाला
कानपुर स्थित छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में सोमवार को हंगामे के बीच युवा महोत्सव का समापन हुआ। शिक्षकों और प्रतिभागियों ने प्रतियोगिताओं के परिणामों में गड़बड़ी का आरोप लगाया। जजमेंट शीट सार्वजनिक करने की मांग की। हालांकि विवि की टीम को ओवरऑल चैंपियन घोषित किया गया।
Ruckus at CSJM University Youth Festival
युवा महोत्सव में हंगामा - फोटो : अमर उजाला
दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से डीएवी और डीजी कॉलेज की टीमें रहीं। तीसरे स्थान पर महिला महाविद्यालय की टीम रही। युवा महोत्सव के अंतिम दिन पुरस्कार वितरण के दौरान अलग-अलग प्रतियोगिताओं के विजेताओं की घोषणा हुई। जैसे ही फोक और ट्राइबल डांस प्रतियोगिता के परिणाम घोषित हुए, छात्र-छात्राओं ने हंगामा शुरू कर दिया।
Ruckus at CSJM University Youth Festival
युवा महोत्सव में हंगामा - फोटो : अमर उजाला
डीजी और डीएवी के प्रतिभागियों का आरोप है कि जिन टीमों ने मानकों की अवहेलना कर परफारमेंस दी थी, उनको पहला और दूसरा स्थान दिया गया है। अधिकतर परिणाम ऐसे ही हैं। शिक्षकों व छात्रों ने कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता और कोआर्डिनेटर डॉ. सिधांशु राय से निर्णय बदलने की मांग की पर उसे खारिज कर दिया गया। इसके बाद डीजी, महिला कॉलेज की छात्राएं फफक पड़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ruckus at CSJM University Youth Festival
युवा महोत्सव में हंगामा - फोटो : अमर उजाला
फोक और ट्राइबल डांस में साफ निर्देश थे कि कोई रिकॉर्ड गाने या फिल्मी गाने का इस्तेमाल नहीं करेगा। परिधान लोकगीत के अनुसार होंगे, लेकिन पहले और दूसरे स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों ने ऐसा बिल्कुल नहीं किया था। दूसरे स्थान पर आने वाली टीम ने रिकार्डेड प्ले का इस्तेमाल किया था। विवि ने खुद जिताने के लिए रात भर में नंबरों में हेरफेर की है। 
- डॉ. साधना सिंह, प्रिंसिपल, डीजी कॉलेज
विज्ञापन
Ruckus at CSJM University Youth Festival
युवा महोत्सव में हंगामा - फोटो : अमर उजाला
समरजीत और गुंतास के गीतों पर झूमे युवा
युवा महोत्सव में 25 डिग्री कॉलेजों ने हिस्सा लिया था। फाइन आर्ट्स, गायन, डांस, लिट्ररेरी और थियेटर विधाओं में 27 प्रतियोगिताएं हुईं। सोमवार को सूफी गायक समरजीत रंधावा ने दमादम मस्त कलंदर, गुंतास ने लंदन ठुकम दा गीतों पर झुमाया। दिल्ली के लेखक करन वर्मा ने छात्र-छात्राओं को सफलता के टिप्स दिए। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा सेवा आयोग इलाहाबाद के अध्यक्ष ईश्वर शरण विश्वकर्मा, कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed