फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साइबेरियन पक्षियों से बर्ड फ्लू का खतरा, चिड़ियाघर और मुर्गी फार्म में अलर्ट

Fri, 07 Dec 2018 02:46 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 07 Dec 2018 02:46 PM IST
विज्ञापन
bird flu alert for zoo and poultry farm
डेमो पिक
साइबेरियन पक्षियों से बर्ड फ्लू का सबसे ज्यादा खतरा है। हर साल कानपुर प्राणि उद्यान में देश-विदेश के अप्रवासी पक्षी अपना समय बिताने यहां आते हैं। इन पक्षियों से बर्ड फ्लू का संक्रमण दूसरे प्रवासी पक्षियों को हो सकता है। 

 
bird flu alert for zoo and poultry farm
डेमो पिक
कानपुर के मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ. एसएन सिंह का इस बारे में कहना है कि बर्ड फ्लू को लेकर विभाग पूरी तरह से सतर्कता है। संक्रमित अप्रवासी पक्षियों के बीट और लार से अन्य पक्षी बीमार न हों इसके लिए सावधानी बरती जाएगी। मुर्गी फार्म चलाने वालों को जागरूक किया जाएगा ताकि यह बीमारी शहर में न फैले।  
 
bird flu alert for zoo and poultry farm
डेमो पिक
बर्ड फ्लू 
बर्ड फ्लू (एवियन इनफ्लूएंजा) एक संक्रमित पक्षी से दूसरे में फैलता है। इसका वायरस बेहद खतरनाक है, जिसकी चपेट में इंसान भी आ सकता है। इस वायरस से निपटने के लिए अब तक कोई टीका नहीं विकसित हुआ है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
bird flu alert for zoo and poultry farm
डेमो पिक
प्रवासी पक्षियों का आगमन सर्दियों में प्रवासी पक्षियों का आगमन शुरू हो जाता है। कई पक्षी विदेश से आते हैं। उनमें बर्ड फ्लू के संक्रमण की आशंका रहती है। ये ऊंचे पेड़ों पर नदियों या तालाब किनारे शरण लेते हैं। बर्ड फ्लू से संक्रमित होने पर इनके संपर्क में आने पर अन्य पक्षी भी संक्रमित हो जाते हैं। चूंकि कौआ सभी जगह आसानी से पहुंच जाता है, इसलिए उससे सबसे अधिक खतरा रहता है। 
 
विज्ञापन
bird flu alert for zoo and poultry farm
डेमो पिक
वहीं पशु चिकित्सा अधिकारी का यह भी कहना है कि बर्ड फ्लू को लेकर हर 15 दिन बाद सैंपलिंग होती रहेगी। जब तक नेगिटिव रिपोर्ट नहीं आती सैंपलिंग जारी रहेगी। झील के पानी की भी सैंपलिंग होगी। लगातार झील में लाल दवाई का छिड़काव जारी है। इसके अलावा टीम की निगरानी में है कि कहीं कोई ऐसा पक्षी तो नहीं जो बर्ड फ्लू की चपेट में आया हो।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed