फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ronil murder case: सुपारी देकर रोनिल की हत्या कराना चाहता था विकास, व्हाट्सएप चैट से एक और खुलासा

Fri, 09 Dec 2022 12:18 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 09 Dec 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Ronil murder case: Another revelation from WhatsApp chat
रोनिल की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

छात्र रोनिल सरकार हत्याकांड में पुलिस को चैट से एक और अहम जानकारी मिली है। हत्यारोपी विकास पहले सुपारी देकर रोनिल की हत्या कराना चाहता था। इससे संबंधित जिक्र उसने अपने एक करीबी से चैट पर किया था। पुलिस ने ये चैट रिकवर करा लिया है। हालांकि ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि सुपारी किसको और कितने की देने की साजिश रची थी।



डॉ. वीरेंद्र स्वरूप स्कूल की श्यामनगर शाखा में रोनिल सरकार 12वीं कक्षा में पढ़ता था। 31 अक्तूबर को स्कूल से निकलने के बाद वह लापता हो गया था। दूसरे दिन चंदारी के जंगल में उसका शव मिला था। बुधवार को पुलिस ने खुलासा किया था कि टटिया श्यामनगर निवासी विकास यादव ने रोनिल की हत्या की थी। दरअसल, विकास को शक था कि उसकी प्रेमिका से रोनिल के संबंध हैं, जबकि रोनिल उस छात्रा को बहन मानता था।

Ronil murder case: Another revelation from WhatsApp chat
रोनिल हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अफसरों ने बताया कि जैसे जैसे चैट रिकवर हो रही है वैसे वैसे नए तथ्य सामने आ रहे हैं। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। छात्रा को फिलहाल छोड़ दिया गया है। अगर उसके खिलाफ किसी तरह के साक्ष्य पाए जाएंगे तो कार्रवाई की जाएगी। 

 
Ronil murder case: Another revelation from WhatsApp chat
रोनिल हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

रोनिल मुझसे चिढ़ता था...
पुलिस को जो चैट मिली है, उसमें कई अहम तथ्य हैं। एक में विकास ने लिखा है कि रोनिल मुझसे चिढ़ता है। वह नहीं चाहता है कि हम छात्रा से बात करें। वहीं, जब रोनिल ने छात्रा से बातचीत बंद कर दी थी तब विकास ने अपने एक परिचित से चैट करते हुए लिखा था कि ऐसा लग रहा है कि इस समय रोनिल व छात्रा का आपस में कुछ विवाद हो गया है। दोनों की बातचीत नहीं हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ronil murder case: Another revelation from WhatsApp chat
रोनिल हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

पीछे से पकड़कर रोनिल का दबाया गया था गला 
पुलिस के मुताबिक, रोनिल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टरों ने लिखा कि गले के बीच के हिस्से को कसकर दबाया गया था। दम घुटने से रोनिल की मौत हुई। जहां पर गला दबाया गया था वहां पर क्लॉटिंग भी हुई थी। पुलिस को आशंका है कि घटना के वक्त विकास के साथ कोई और भी था।

विज्ञापन
Ronil murder case: Another revelation from WhatsApp chat
रोनिल हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

एक शख्स रोनिल से सामने से बातचीत कर रहा था, तभी विकास ने पीछे से गला दबाकर उसको मार डाला। पुलिस अफसरों का कहना है कि हत्याकांड में अन्य लोग शामिल थे या नहीं, इस बिंदु की तफ्तीश जारी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed