{"_id":"5acb80324f1c1b6d6b8b4979","slug":"robbers-are-demanding-for-food","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डाकुओं की DEMAND है खाना, कितना? यह जानकर हैरान रह जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाकुओं की DEMAND है खाना, कितना? यह जानकर हैरान रह जाएंगे
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 10 Apr 2018 08:47 AM IST
विज्ञापन
डेमाे पिक
आमतौर पर आपने यही सुना होगा कि डाकू रुपये-पैसे की ही डिमांड करते हैं। लेकिन यूपी के महोबा जिले के डाकू इन दिनों जंगल के आसपास रहने वाले लोगों पर खाने का दबाव बना रहे हैं। खाना कितना? यह जानकर हैरान रह जाएंगे...जानें क्या है पूरा मामला...
Trending Videos
डेमाे पिक
फतेहगंज थाना क्षेत्र के बीहड़ इलाकों में इन दिनों दस्यु दलों की आमदरफ्त हो रही है। रविवार को सूचना मिलने पर पुलिस ने कांबिंग भी की लेकिन डकैतों तक नहीं पहुंची। उधर, डकैतों की धमाचौकड़ी से बीहड़ इलाकों में किसान खेत में जाने से डर रहे हैं। अन्ना जानवरों से रखवाली के लिए उन्हें रात भी खेतोें में बितानी पड़ रही है।
डेमाे पिक
किसानों का कहना है कि डकैत उन पर पूरे गिरोह के लिए खाना बनवाकर लाने का दबाव डालते हैं। डर के मारे किसान खेत जाने से कतरा रहे हैं। बघोलन निवासी किसान लटोरे पुत्र जीवन खैरगढ़ के घने जंगल के नजदीक सात बीघे में सरसों व चना बोए था। बताया कि अन्ना जानवरों के लिए मचान बनवाए था। दो दिन पहले आधा दर्जन सशस्त्र बदमाशों ने उसे धमकाया और सभी के लिए खाना मांगा। उसने लाचारी जताई तो मारापीटा और घने जंगल में ले गए। धमकाकर छोड़ दिया। पीड़ित ने डर की वजह से चुप्पी साधे रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमाे पिक
ग्रामीणों का कहना है कि इन दिनों नवल गैंग अपने एक दर्जन साथियों के साथ क्षेत्र में धमाचौकड़ी करते आए दिन देखा जा रहा है। उधर, फतेहगंज थानाध्यक्ष रवि प्रकाश ने बताया कि उन्हें ऐसी कोई जानकारी नहीं है। बदमाशों की तलाश में पुलिस की कांबिंग भी नियमित रूप से होती है। थानाध्यक्ष ने कहा कि ग्रामीण बिना डरे खेतों में अपना काम करें।