फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बाढ़ ने छीनी चौखट: पांडु नदी के बढ़ते जलस्तर से कई बस्तियां जलमग्न, घर छोड़ने को मजबूर परिवार, देखें तस्वीरें

Thu, 03 Sep 2026 11:40 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Thu, 03 Sep 2026 11:40 PM IST
सार

Kanpur News: पांडु नदी के बढ़ते जलस्तर से कई बस्तियां जलमग्न हो गई हैं। बच्चों, बुजुर्गों और मवेशियों की चिंता ने बेचैनी बढ़ाई।

विज्ञापन
Rising water levels in the Pandu River submerged several settlements, forcing family to abandon their homes
बाढ़ में फंसे लोगों को एनडीआरएफ की टीम ने सुरक्षित निकाला - फोटो : अमर उजाला

पांडु नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ ही आसपास के इलाकों में जिंदगी बाढ़ के बीच फंसती जा रही है। मर्दनपुरवा, मायापुरम, गुजैनी, ग्राम पिपौरी और मेहरबान सिंह का पुरवा समेत कई क्षेत्रों में बाढ़ का पानी पहुंच गया है। कहीं घरों में पानी घुस चुका है तो कहीं रास्ते डूबने से लोगों का संपर्क टूटने लगा है।

जिन चौखटों पर रोज परिवार की खुशियां बसती थीं आज वही पानी में डूबी हैं। पानी बढ़ने के साथ परिवार जरूरी सामान समेटकर सुरक्षित स्थानों की ओर निकल रहे हैं। कोई रिश्तेदारों के यहां पहुंच रहा है तो कोई ऊंचे स्थान पर आसरा ले रहा है। कुछ परिवार हाईवे किनारे पन्नी डालकर रात गुजारने को मजबूर हैं।

Rising water levels in the Pandu River submerged several settlements, forcing family to abandon their homes
बाढ़ में फंसे लोगों को एनडीआरएफ की टीम ने सुरक्षित निकाला - फोटो : अमर उजाला
सबसे बड़ी चिंता बच्चों, बुजुर्गों और मवेशियों की है। बाढ़ का पानी खेतों तक पहुंच गया है, जिससे फसलें डूबने लगी हैं। संपर्क मार्ग जलमग्न होने से मुश्किलें और बढ़ गई हैं। भोजन, पीने के पानी और दवाओं को लेकर भी लोग चिंतित हैं।
Rising water levels in the Pandu River submerged several settlements, forcing family to abandon their homes
बाढ़ में फंसे लोगों को एनडीआरएफ की टीम ने सुरक्षित निकाला - फोटो : अमर उजाला
स्थानीय निवासी पंकज कहते हैं कि पांडु का पानी सिर्फ घर नहीं डुबो रहा, बल्कि लोगों की वर्षों की मेहनत और उनकी उम्मीदें भी बहा ले जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rising water levels in the Pandu River submerged several settlements, forcing family to abandon their homes
बाढ़ में फंसे लोगों को एनडीआरएफ की टीम ने सुरक्षित निकाला - फोटो : अमर उजाला
करीब 60 परिवार बाढ़ में फंसे
ग्राम पिपौरी में पांडु नदी का पानी भरने से करीब 60 परिवार बाढ़ के बीच फंस गए। सूचना पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने देर रात तक 55 परिवारों को सुरक्षित निकाल लिया।
विज्ञापन
Rising water levels in the Pandu River submerged several settlements, forcing family to abandon their homes
बाढ़ में फंसे लोगों को एनडीआरएफ की टीम ने सुरक्षित निकाला - फोटो : अमर उजाला
सभी को पास एक गेस्ट हाउस में बनाए गए बाढ़ राहत केंद्र में पहुंचाया गया है। शेष परिवारों को निकालने में टीम जुटी रही।

ग्राम पिपौरी में फंसे करीब 60 परिवार में 55 को और गोपालपुरम व जरौली फेज-2 में फंसे करीब 30 परिवारों को एनडीआरएफ ने देर रात तक सुरक्षित निकाल लिया है। इनको पास के एक गेस्ट हाउस में आश्रय दिया गया है। कुछ लोग अपने रिश्तेदारों के यहां चले गए हैं। नदी के पानी से प्रभावित सभी स्थानों पर लगातार निगरानी की जा रही है। - विनय द्विवेदी, तहसीलदार सदर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed