{"_id":"5ac85bda4f1c1bdd618b5e80","slug":"revolt-in-bjp-accusations-of-dalits-trapped-in-false-cases","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भाजपा में बगावतः निर्दोष दलितों को फंसाने का आरोप, सांसद ने बड़े नेताओं को आड़े हाथ लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा में बगावतः निर्दोष दलितों को फंसाने का आरोप, सांसद ने बड़े नेताओं को आड़े हाथ लिया
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 07 Apr 2018 11:27 AM IST
विज्ञापन
इटावा के सांसद अशोक दोहरे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा में बगावत के सुर फूटने लगे है। दलितों को झूठे मुकदमें में फंसाने के मामले में इटावा के भाजपा सांसद अशोक दोहरे अपनी ही पार्टी से खफा है। इस संदर्भ में गुरुवार को इटावा सांसद ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकत करके शिकायती पत्र सौपा। जिसमें उन्होंने दो अप्रैल के आन्दोलन में दलितों का उत्पीड़न व झूठे मुकदमों में फंसाए जाने का जिक्र किया। साथ ही पत्र में निर्दोष लोगों को घर से निकाल-निकालकर जाति सूचक शब्दों के पिटाई की जा रही है। ऐसे अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
इटावा के सांसद अशोक दोहरे
भाजपा सांसद ने फोन से बताया कि उनकी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से 20 मिनट की मुलाकात हुई। जिसमें दो अप्रैल को एससीएसटी के कानून में फेरबदल के विरोध में भारत बंद कर ऐलान किया गया था, जिसमें आन्दोलन में सभी पार्टियों के लोगों ने हिस्सा लिया। उनके संसदीय क्षेत्र औरैया जनपद के कार्यकर्ता भी शामिल हुए। इस पर अजीतमल थाने की पुलिस ने बेवजह भाजपा के दलित समर्थकों को झूठे मुकदमें में फंसा दिया। इससे भारत वर्ष में दलित सामाज में रोष और असुरक्षा की भावना है। इस मामले को गंभीरता से देखिए। दोषी अफसरों पर कार्रवाई की जाए।
इटावा के सांसद अशोक दोहरे
प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात करने का भरोसा दिया है। उन्होंने पूरे मामले में भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामलाल से भी रिपोर्ट मांगी है। इटावा से सांसद अशोक दोहरे ने कहा है कि जिन लोगों ने दूसरे राज्यों में सरकारें और स्थानीय पुलिस झूठे मुकदमे में फंसा रही हैं। इसकी जांच कराई जानी चाहिए। जो लोग गलत तरीके से आन्दोलन कर रहे है, बसों में आग लगा रहे है। तोड़फोड़ कर रहे है, ऐसे ही लोगों के खिलाफ पुलिस को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद ने पीएम मोदी से की शिकायत
सांसद दोहरे ने कहा कि निर्दोष लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। लोकतंत्र में सभी को अपनी आवाज उठाने का हक है। इटावा सांसद ने बगैर नाम लिए पार्टी के बड़े नेताओं को आड़े हाथ लिया। उनका कहना है कि इस मामले में भाजपा के बड़े नेता भी शामिल है। इसकी जानकारी भी उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दी।