फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: रिटायर्ड सीएमओ के बेटे ने खेला खूनी खेल...इसलिए बहन और भांजी को मार डाला, बहनोई को भी किया जख्मी; तस्वीरें

Mon, 10 Feb 2025 03:09 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, इटावा
अमर उजाला नेटवर्क, इटावा Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 10 Feb 2025 03:09 PM IST
सार

Murder For Property In Etawah: इटावा की फ्रेंड्स कॉलोनी थाना इलाके के महेराचुंगी के पास भाई ने बहन और भांजी की गोली मारकर हत्या कर दी। बचाव में आया बहनोई भी जख्मी हो गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
Retired CMO son killed his sister and niece in a land dispute In Etawah See Photos
मां-बेटी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
Etawah Crime News: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में खूनी खेल खेला गया। एक युवक ने अपनी बहन और भांजी की जान ले ली। गोली मारकर दोनों की जान ले ली। पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 


जानकारी के अनुसार, इटावा की फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के महेराचुंगी के पास रिटायर्ड सीएमओ के बेटे ने बहन और भांजी की रविवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी। घटना में बहनोई भी जख्मी हुआ है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
Retired CMO son killed his sister and niece in a land dispute In Etawah See Photos
विलाप करता घायल बहनोई - फोटो : अमर उजाला
घटना जमीन के विवाद में हुई। रिटायर्ड सीएमओ विश्वनाथ के बेटे हर्षवर्धन चौहान और शादीशुदा बेटी ज्योति परिवार के साथ महेराचुंगी स्थित पैतृक मकान पर रहते थे। ज्योति की 2019 में लखनऊ निवासी राहुल के साथ शादी हुई थी। पिता की सेवा के लिए बेटी ज्योति परिवार के साथ उनके साथ रहती थी। पिता की पैतृक संपत्ति पर बहन का हक होने से भाई हर्षवर्धन खुन्नस मानने लगा था। 

 
Retired CMO son killed his sister and niece in a land dispute In Etawah See Photos
मां-बेटी के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
इसे लेकर लड़ाई भी होती थी। रविवार रात 10 बजे बंटवारे को लेकर भाई-बहन में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद हर्षवर्धन ने कुछ साथियों के साथ बहन ज्योति (35), भांजी तासू (03) की गोली मार दी। गोली लगने से ज्योति की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Retired CMO son killed his sister and niece in a land dispute In Etawah See Photos
वारदात के बाद लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
तासू को परिजन जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने बेटी को मृत घोषित कर दिया। बहनोई राहुल का आरोप है कि उसे भी गोली मारी, लेकिन अंगुली से छूकर निकल गई। सूचना पर थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची और साक्ष्य जुटाए हैं। आरोपी हर्षवर्धन को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
Retired CMO son killed his sister and niece in a land dispute In Etawah See Photos
जांच करती टीम - फोटो : अमर उजाला
संपत्ति को लेकर कई बार हुआ था विवाद 
फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के महेराचुंगी के पास रात हुए दोहरे हत्याकांड की वजह संपत्ति थी। इसको लेकर कई बार पुलिस तक भी मामला पहुंचा लेकिन समझौता हो गया। राहुल ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि ससुर विश्वनाथ के बेटे हर्षवर्धन और उसकी पत्नी ज्योति समेत दो बेटियां थीं। उन्होंने अपनी सेवा के लिए ज्योति को शुरुआत से ही घर पर रख रखा था। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed