फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

माघी पूर्णिमा कलः जानिए गंगा पार स्नान और दान का 'जीवन में महत्व'

Wed, 31 Jan 2018 08:53 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 31 Jan 2018 08:53 AM IST
विज्ञापन
reason of ganga snan and maghi poornima
माघी पूर्णिमा
माघी पूर्णिमा बुधवार को है। इस दिन गंगा में स्नान करने के बाद दानपुण्य करने और भगवान विष्णु का पूजन करने का विशेष महत्व है। आचार्य दीपक पांडेय का कहना है कि ऐसी मान्यता है माघी पूर्णिमा का स्नान करने से अभीष्ट फल प्राप्त होते हैं। इससे लाभ होता है और सभी प्रकार के दोष दूर होते हैं। निर्णय सिंधु के अनुसार माघी पूर्णिमा के दिन सूर्य को अर्घ्य देने और गंगा स्नान करने से मनुष्य सभी पापों से मुक्त होता है।


 
reason of ganga snan and maghi poornima
माघी पूर्णिमा
आचार्य सूर्य नारायण शुक्ल का कहना है कि पद्म पुराण के अनुसार गंगा और यमुना के संगम में स्नान किया जाए तो काशी स्नान से सौ गुना अधिक पुण्य प्राप्त होता है। ब्रह्मापुराण के अनुसार इस दिन स्नान करने से पांडरिक का लाभ मिलता है तथा विष्णु भगवान का पूजन करने से चारों धाम का लाभ मिलता है।
 

गंगा पार जाकर स्नान करें

reason of ganga snan and maghi poornima
माघी पूर्णिमा
यदि आपको माघी पूर्णिमा पर गंगा स्नान करना है तो शहर के गंगा घाटों पर कर सकते हैं। इस बार पानी साफ है। गंगा के उस पार जाएंगे तो मुख्य धारा भी मिलेगी। सरसैया घाट, परमट घाट, गुप्तार घाट, भगवतदास घाट, मैग्जीन घाट, मैस्कर घाट आदि जगहों पर नाव तैयार हैं। उस पार जाने और आने के 20 रुपये प्रति व्यक्ति लगेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह 8:30 बजे से 12 घंटे के लिए बंद हो जाएंगे मंदिर

reason of ganga snan and maghi poornima
माघी पूर्णिमा
31 जनवरी को खग्रास चंद्र ग्रहण है। ग्रहण शाम 5:18 बजे स्पर्श करेगा। रात 8:41 बजे ग्रहण का मोक्ष होगा। कानपुर में शाम 5:22 बजे ग्रहण स्पर्श करेगा और रात 8:41 बजे मोक्ष होगा।
 
विज्ञापन
reason of ganga snan and maghi poornima
माघी पूर्णिमा
ग्रहण का सूतक 31 को सुबह से शुरू हो जाएगा। इसके चलते पनकी मंदिर, परमट मंदिर, सांई मंदिर, तपेश्वरी मंदिर, काली मठिया समेत शहर के सभी मंदिर सुबह 8:30 बजे से बंद हो जाएंगे। रात 8:42 पर खुलेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed