फर्रुखाबाद में पत्नी और मासूम बेटे के साथ बनारस से घूमने के बाद कार से हरियाणा जा रहे रियल एस्टेट कंपनी के कर्मचारी की इटावा-बरेली हाईवे पर रविवार रात पुलिस चौकी से तीन सौ मीटर की दूरी पर गोली मार कर हत्या कर दी गई। हत्या करने वाले कार सवार बदमाश मोहम्मदाबाद की ओर भाग गए। पुलिस ने दुकान के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले। पत्नी और दुकानदार से पूछताछ की।
हरियाणा के जनपद फरीदाबाद के थाना चंदावली के गांव दयालपुर निवासी अरुण सिंह(32), पत्नी राखी, ढाई वर्षीय पुत्र जयंत के साथ शुक्रवार को बनारस घूमने गए थे। वहां से रविवार को वापस गंगा एक्सप्रेसवे के रास्ते घर जा रहे थे। हरदोई के रूपापुर कट से उतर कर इटावा-बरेली हाईवे पर पांचाल घाट पहुंचे।
2 of 12
घटनास्थल पर खड़ी कार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहां गंगा ढाबा से कुछ दूरी पर किराने की दुकान के पास कार खड़ी कर कोल्ड ड्रि्ंक, चॉकलेट व काला नमक खरीदा। अरुण कोल्ड ड्रि्ंक में नमक डालकर पीने लगे। पास में ही उनकी पत्नी राखी खड़ी थीं और उनकी गोद में पुत्र जयंत था।
3 of 12
घटनास्थल पर खड़ी रियल एस्टेट कंपनी के कर्मी की कार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस बीच उनकी कार से कुछ दूरी पर मसेनी चौराहे की ओर खड़ी कार से उतरकर दो लोग आए और एक ने पिस्टल से अरुण की कनपटी पर दो गोलियां दाग दी। वह वहीं गिर पड़े। आसपास के लोग कुछ समझ पाते तब तक बदमाश सफेद रंग की कार में सवार होकर मोहम्मदाबाद की ओर भाग गए। बदमाशों की पकड़ने के लिए मोहम्मदाबाद सहित सभी थाना क्षेत्रों में चेकिंग की पर वे हाथ नहीं लगे।
4 of 12
रियल एस्टेट कंपनी के कर्मी की हत्या के बाद बेटे जानकारी करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीओ ने लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में राखी से कई चक्रों में पूछताछ की। पूछताछ में पत्नी बयान बदलती नजर आई। सीओ सिटी अभय वर्मा ने बताया कि छानबीन की जा रही है। अरुण के परिजन को जानकारी दी गई है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
5 of 12
रियल एस्टेट कंपनी के कर्मी की हत्या के बाद बेटे जानकारी करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जाना था हरियाणा तो गंगा एक्सप्रेसवे से उतरकर पांचाल घाट कैसे पहुंचे
फर्रुखाबाद में हुई अरुण की हत्या के मामले में पुलिस की शक की सुई उनके नजदीकी लोगों पर ही घूम रही है। पुलिस अरुण व उनके नजदीकी लोगों की काल डिटेल खंगाल रही है। इससे कुछ अहम सुराग मिलने की उम्मीद है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब अरुण को परिवार के साथ वापस हरियाणा जाना था तो वह गंगा एक्सप्रेसवे से उतर कर फर्रुखाबाद पांचाल घाट क्या करने पहुंचे। इसका जवाब उनकी पत्नी राखी भी नहीं दे सकीं।