फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ram Mandir Bhumi Pujan: कानपुर में अयोध्या जैसा उत्सव, शंखनाद संग दिवाली, देखें तस्वीरें

Wed, 05 Aug 2020 11:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 05 Aug 2020 11:22 PM IST
विज्ञापन
Ram Mandir Bhumi Pujan: celebration like Ayodhya in Kanpur, see photos
कानपुर में अयोध्या जैसा उत्सव - फोटो : अमर उजाला
अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण को लेकर किए गए भूमि पूजन के अवसर पर कानपुर में दिनभर उत्सव मना। शाम को कई जगह दिवाली जैसा नजारा रहा। शहर में भी अयोध्या जैसा ही उत्सव मनाया गया।

 
Ram Mandir Bhumi Pujan: celebration like Ayodhya in Kanpur, see photos
कानपुर में अयोध्या जैसा उत्सव - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के अलावा अनेक संगठनों की तरफ से जगह-जगह आतिशबाजी कर मिठाई बांटी गई। लोगों ने घरों और मंदिरों के बाहर दीप जलाकर उत्सव मनाया। वहीं, दिन में कई जगह शंखनाद कर घंटे-घड़ियाल बजाए गए।
Ram Mandir Bhumi Pujan: celebration like Ayodhya in Kanpur, see photos
कानपुर में अयोध्या जैसा उत्सव - फोटो : अमर उजाला
अयोध्या में हुए श्रीराम जन्मभूमि पूजन महोत्सव के उपलक्ष्य में नवाबगंज में राम भक्तों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अपने-अपने घरों में दिए जलाए। वहीं मां उजियारी देवी मंदिर में भक्तों ने 1100 घी के दिये जलाए। जिसमें मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य रजनीश शुक्ला, सुब्रत शुक्ला, आकाश मिश्र, मयंक सिंह, अविरल शर्मा, विशाल सिंह, राकेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ram Mandir Bhumi Pujan: celebration like Ayodhya in Kanpur, see photos
कानपुर में अयोध्या जैसा उत्सव - फोटो : अमर उजाला
विहिप ने किया मंदिरों व घरों में शंखनाद
विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, मातृशक्ति, दुर्गा वाहिनी की तरफ से श्रीराम जन्मभूमि पूजन महोत्सव के लिए पूजन-अर्चन, श्रीराम नाम संकीर्तन, हनुमान चालीसा सुन्दरकाण्ड पाठ कर श्रीराम भक्तों को चन्दन व रोली का तिलक लगाया। विहिप के आह्वान पर ठीक 12:15 पर शंखनाद, घंटा घड़ियाल व अन्य वाद्य यन्त्रों के द्वारा वातावरण में राम भक्ति का संचार किया गया। विहिप के प्रांतीय सहमन्त्री दीनदयाल गौड़ ने बताया कि सायंकाल महाराणा प्रताप चौक, जरीब चौकी चौराहा को सजाया गया।
विज्ञापन
Ram Mandir Bhumi Pujan: celebration like Ayodhya in Kanpur, see photos
कानपुर में अयोध्या जैसा उत्सव - फोटो : अमर उजाला
चन्द्रिका देवी मंदिर रायपुरवा, बाबा कालेश्वर मंदिर मिश्री मोहाल, वनखण्डेश्वर महादेव मंदिर पी रोड़, श्रीराम जानकी मंदिर दर्शनपुरवा, श्री बाला जी मंदिर, भूसा टोली कछियाना, रामेश्वर मंदिर पुराना कानपुर, बाबा महाकालेश्वर मंदिर ग्वालटोली, हरजिन्दर नगर चौराहा लालबंगला, सिद्धनाथ मंदिर जाजमऊ, हनुमान मंदिर टेम्पो स्टैण्ड सनिगवां, पटेलेश्वर मंदिर पटेल नगर, हनुमान मंदिर श्याम नगर चौराहा में दीप जलाए गए। वहीं, हनुमान मंदिर कल्याणपुर, दुर्गा मंदिर गोपाल नगर, पनकी हनुमान मंदिर, झण्डा वाला मंदिर, हनुमान गढ़ी मंदिर काकादेव, शिव मंदिर गौतम नगर, बड़ा हनुमान मंदिर बिठूर, शनि देव शिव मंदिर गुरुदेव पैलेस, श्रीराम मंदिर गीता नगर शारदा नगर में भी दीप प्रज्ज्वलित किए गए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed