श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए हो रहे भूमि पूजन से पूरा देश राम मय हो गया है। जगह-जगह दीप जलाए जा रहे हैं और लोग खुशियां मना रहे हैं। घरों व मंदिरों में हवन पूजन हो रहा है।
2 of 5
हुआ हवन-पूजन
- फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट जिले में लोगों में उल्लास दिखा। रामभक्तों और व्यापारी संगठन अलग-अलग स्थान पर दीप जलाकर खुशियां मना रहे हैं। मंदिरों और घरों में हवन-पूजन का आयोजन किया जा रहा है।
3 of 5
टीवी पर देखा भूमि पूजन
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात के मूसानगर में अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जा रहे भूमि पूजन कार्यक्रम को लोग टीवी पर देखते नजर आए। अच्युत ब्रह्म धाम आश्रम में महामंडलेश्वर केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने भी टीवी पर भूमि पूजन कार्यक्रम देखा।
4 of 5
बांटी मिठाई
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई जिले में गंगा नगर कॉलोनी स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की। वहीं नुमाइश चौराहा व अन्य जगहों पर सजावट की गई। भाजपा कार्यालय के बाहर जिलाध्यक्ष ने मिठाई वितरित की।
5 of 5
बांटी मिठाई
- फोटो : अमर उजाला
भीतरगांव में श्रीराम जन्म भूमि मंदिर की आधारशिला रखने एवं भूमि पूजन करने की इस ऐतिहासिक पल की खुशी में कस्बा साढ़ तिराहे पर हर्षोल्लास का माहौल दिखा। खुशी के मौके पर दुकानदारों ने राहगीरों को मिष्ठान वितरण किया।