{"_id":"5f29b1578ebc3e3ce27351a1","slug":"vikas-dubey-news-manu-told-the-story-of-the-night-of-crime","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिकरू कांड: मनु ने बताई वारदात की रात की कहानी, आधे घंटे तड़तड़ाई थीं गोलियां, मेरे सामने तीन पुलिसकर्मी मारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिकरू कांड: मनु ने बताई वारदात की रात की कहानी, आधे घंटे तड़तड़ाई थीं गोलियां, मेरे सामने तीन पुलिसकर्मी मारे
Wed, 05 Aug 2020 11:02 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 05 Aug 2020 11:02 AM IST
विज्ञापन
बिकरू कांड
- फोटो : अमर उजाला
सुप्रीम कोर्ट की जांच समिति के सामने मनु पांडेय ने एक बार फिर दो जुलाई की रात की दास्तां सुनाईं। मनु ने कहा कि आधे घंटे तक गोलियां तड़तड़ाती रहीं। पुलिसकर्मी जान बचाने को इधर-उधर भागते रहे थे लेकिन उनको किसी ने नहीं बख्शा। मेरे सामने तीन पुलिसकर्मियों को मार दिया।
कानपुर एनकाउंटर
- फोटो : अमर उजाला
घर के आंगन में सीओ को मारा गया। मनु ने बताया कि विकास दुबे ने प्रभात को उनके घर भेजा था। प्रभात ने कहा था कि शशिकांत (मनु के पति) और प्रेम प्रकाश पांडेय (मनु के ससुर) को विकास ने बुलाया था। इस पर मनु ने फोन कर दोनों को बुलाया।
विकास दुबे एनकाउंटर
- फोटो : अमर उजाला
मनु ने बताया कि विकास ने अपने पचास से अधिक साथियों को इकट्ठा कर रखा था। पास में सैकड़ों असलहे थे। प्रभात मिश्र की छत पर सबसे अधिक लोग थे। प्रेम प्रकाश भी यहीं था। सबसे अधिक गोलियां यहीं से चलाई गईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर एनकाउंटर
- फोटो : अमर उजाला
मनु ने बताया कि जब सीओ देवेंद्र मिश्र भागर उनके घर में छिप गए थे तो विकास दुबे, अमर और अतुल ने उनको वहीं आकर मार दिया था। इसके अलावा दो पुुलिसकर्मियों को चौखट पर मारा गया। रिकॉर्डिंग सुनीं, कब्जे में लीं वारदात के बाद मनु पांडेय की कई कॉल रिकॉर्डिंग वायरल हुई थीं।
विज्ञापन
कानपुर एनकाउंटर में आठ पुलिसकर्मी शहीद
- फोटो : अमर उजासा
इसमें घटना के पहले और बाद की कॉल रिकॉर्डिंग शामिल हैं। इनसे खुलासा हुआ था कि किस तरह से हमले की तैयारी की गई, लोगों को जुटाया गया और फिर पुलिस पर हमला किया गया। यहां तक कि उनके फरार होने की भी जानकारी मिली थी। जांच समिति ने रिकॉर्डिंग को कब्जे में लिया है।