{"_id":"5954fa354f1c1bdb778b4bae","slug":"ram-gopal-yadav-celebrates-his-birthday-with-akhilesh-yadav","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अखिलेश के लिए लड़ता रहूंगा, ये कहकर अचानक भड़क उठे रामगोपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश के लिए लड़ता रहूंगा, ये कहकर अचानक भड़क उठे रामगोपाल
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 30 Jun 2017 07:38 AM IST
विज्ञापन
रामगोपाल यादव के जन्मदिन पर अखिलेश यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा के महासचिव और राज्यसभा सांसद प्रो.रामगोपाल यादव ने गुरुवार को अपना 71वां बर्थडे मनाया। इस दौरान यादव परिवार में एक बार फिर दूरियां साफ नजर आईं। वहीं कार्यक्रम के दौरान बीच में रामगोपाल यादव भी अचानक भड़क उठे।
रामगोपाल यादव व अखिलेश यादव मंच पर एकसाथ
रामगोपाल के जन्मदिन पर सैफई में आयोजित कार्यक्रम में अखिलेश यादव तो मौजूद रहे, लेकिन मुलायम और शिवपाल नदारद रहे। इस पर अखिलेश ने मंच से कहा, 'नेताजी रामगोपाल जी से नहीं, वो मुझसे नाराज हैं। ये बात मुझसे प्रधानमंत्री ने बताई थी। हालांकि, आज नेताजी यहां होते तो बर्थडे का आनंद कुछ अलग ही होता।'
रामगोपाल को जन्मदिन पर शॉल भेंट करते अखिलेश यादव
रामगोपाल यादव ने कहा, 'पार्टी में जब विवाद हुआ था तब मैंने कहा था कि अखिलेश को सीएम बनाने के लिए लड़ता रहूंगा। पार्टी में रहें या नहीं, लेकिन आज आपसे समर्थन मांगता हूं, हाथ उठाकर समर्थन मेरा कीजिए।' इस बात पर जब समर्थकों ने जिंदाबाद के नारे लगाए तो अचानक रामगोपाल भड़क उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
रामगोपाल यादव के साथ अखिलेश यादव मंच पर
रामगोपाल ने वहां लग रहे नारों को रोकते हुए कहा, पोलिंग बूथ पर वोट डालने नहीं जाते और यहां जिंदाबाद कर रहे हो। चुप हो जाओ। इस पर सब सकपका गए कि आखिर अचनाक रामगोपाल ऐसे क्यों भड़क उठे। लेकिन बाद में स्थिति ठीक हो गई। रामगोपाल आगे बोले गरीब की दुआ जरूर लेनी चाहिए, क्योंकि उसकी दुआ जरूर लगती है।