PHOTOS: बहनों को अपने बीच पाकर खुशी से गदगद हुए सैनिक भाई, अंशी घर से बनाकर लाई ढाई फिट की राखी
कानपूर के बर्रा फेस 2 जरौली स्थित सरदार पटेल इण्टर कॉलेज में शनिवार को रक्षा बंधन का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर आईटीबीपी के जवानों के साथ स्कूल की छात्राओं ने रक्षाबंधन मनाया।
भारत की सीमा पर तैनात हमारे सैनिक आतंकवादियों और पकिस्तान की सेना से मोर्चा लेते हुए भले शहीद हो रहे हो। लेकिन इस देश की बेटियां सीमा पर तैनात सैनिकों की रक्षा के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते रहती है । शनिवार को कानपुर के सरदार पटेल इण्टर कॉलेज की छात्राओं ने रक्षा बन्धन से पहले आईटीबीपी के जवानों और अधिकारियों को राखी बाँधी।
इस मौके पर सेना के जवानों को कॉलेज की छत्राओं और टीचरों ने राखी बांध कर उनके देश सेवा के जज़्बे को सलाम किया और उनकी लम्बी उम्र की मनोकामना की।
आईटीबीपी के कर्नल राज नारायण सिंह अपनी बटालियन के साथ कॉलेज पहुंच कर देश की रक्षा का संकल्प दोहराया। सैनिकों ने भी अपनी बहनो को देश की रक्षा के लिए वचन दिया।