फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जश्न-ए-आजादी का हिस्सा बनेगी ‘शहर की सरकार’ 

Sat, 05 Aug 2017 07:15 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 05 Aug 2017 07:15 PM IST
विज्ञापन
maa tujhe pranam rally on independence day
डेमो पिक
15 अगस्त को ‘जश्न ए आजादी’ के रंग में इस बार शहर की सरकार भी रंगी नजर आएगी। ‘अमर उजाला’ की खास प्रस्तुति ‘मां तुझे प्रणाम’ रैली में हिस्सेदारी के लिए कानपुर के पार्षदों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। रैली की तैयारियों के मद्देनजर  शनिवार को फजलगंज स्थित अमर उजाला कार्यालय में पार्षदों के साथ मीटिंग हुई। इसमें बड़ी संख्या में पार्षदों ने रैली को और भव्य बनाने के लिए अपने बहुमूल्य सुझाव दिए। 
maa tujhe pranam rally on independence day
डेमो पिक
कई पार्षदों ने भारत माता के स्वागत के लिए जगह-जगह स्वागत गेट बनवाने की बात कही। किसी ने होर्डिंग्स और बैनर के जरिये जश्न ए आजादी में हिस्सेदारी की इच्छा जताई। बहुत से पार्षदों ने कहा कि वे रैली में शामिल लोगों के लिए मिष्ठान और फलों का वितरण करेंगे। पार्षदों ने इस बात पर जोर दिया कि ‘अमर उजाला’ की खास प्रस्तुति मां तुझे प्रमाण रैली की वजह से ही शहर में जश्न ए आजादी का माहौल दिखाई पड़ता है। पार्षदों के जोश का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कई ने एक से ज्यादा स्थान पर स्वागत करने की इच्छा जताई। सभी पार्षदों के सुझावों और विचारों को रैली की तैयारियों में शामिल किया गया है। 
 
maa tujhe pranam rally on independence day
डेमो पिक
ये पार्षद और उनके प्रतिनिधि शामिल हुए 
नीलम चौरसिया, नवीन पंडित, राकेश साहू, राम कुमार पाल, आशुतोष त्रिपाठी, सुमित कुमार सरोज, परमजीत कौर, मनीष शर्मा, गिरीश चंद्र, आशीष पांडेय, आकाश नारायण त्रिपाठी, प्रवेश चड्ढा, सोनू शुक्ला, आलोक दुबे, महेंद्र पांडेय, अशोक चंद्र तिवारी, राजेश सिंह पप्पी, शशि सुरेंद्र जायसवाल, रमापति झुनझुनवाला, मनोज अवस्थी, आबिद अली, प्रदीप शर्मा, अभिषेक गुप्ता मोनू, धीरेंद्र त्रिपाठी, सत्येंद्र मिश्र, शादिका सिब्बू, राजकिशोर यादव, मदन बाबू आदि मौजूद रहे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
maa tujhe pranam rally on independence day
डेमो पिक
37 किलोमीटर की दूरी तय करेगी मां तुझे प्रणाम रैली
मां तुझे प्रणाम रैली इस बार कुल 37 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। रैली मोतीझील से शुरू होकर मेडिकल कालेज पुल से होते हुए काकादेव थाना, देवकी चौराहा, छपेड़ा पुलिया, शारदा नगर क्रॉसिंग, रावतपुर चौराहा, कंपनी बाग चौराहा (नवाबगंज), राजीव पेट्रोल पंप तिलक नगर, आर्यनगर चौराहा, बेनाझावर चौकी, हर्षनगर पेट्रोल पंप, अशोक नगर होते हुए यूनाइटेड बैंक तिराहा, 80 फीट रोड, गुमटी नंबर-5, जरीब चौकी, सीसामऊ, थाना बजरिया, बकरमंडी चौराहा, चुन्नीगंज, लालइमली चौराहा, परेड चौराहा, बड़ा चौराहा, फूलबाग, बिरहाना रोड, नयागंज, घंटाघर, टाटमिल चौराहा, ट्रांसपोर्ट नगर चौराहा, किदवई नगर चौराहा, बारादेवी चौराहा, गौशाला चौराहा, दीप टाकीज, नंदलाल चौराहा, चावला मार्केट चौराहा, गोविंदपुरी नयापुल, फजलगंज चौराहा, मरियमपुर चौराहा, अमर उजाला कार्यालय तक पहुंचेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed