{"_id":"5cbb210cbdec22147337622a","slug":"rajnath-singh-rally-for-lok-sabha-elections-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चुनावी दंगल: राजनाथ सिंह ने बोला सपा-बसपा और कांग्रेस पर हमला, कहा..मन में गांठ फिर भी गठबंधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी दंगल: राजनाथ सिंह ने बोला सपा-बसपा और कांग्रेस पर हमला, कहा..मन में गांठ फिर भी गठबंधन
Sat, 20 Apr 2019 07:21 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 20 Apr 2019 07:21 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह
- फोटो : अमर उजाला
जालौन व हमीरपुर में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करने के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और सपा-बसपा गठबंधन को आड़े हाथों लिया। कहा कि दोनों ही दलों के नेताओं के मन में गांठ हैं, फिर भी गठबंधन हो रहा है। विरोधियों पर कटाक्ष कर कहा कि कांग्रेस, सपा और बसपा सभी ने देश को बर्बाद किया है।
जनसभा को संबोधित करते राजनाथ सिंह
- फोटो : अमर उजाला
वह शनिवार को जालौन व हमीरपुर के भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में हुई चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे थे। कालपी के ठक्कर बापा इंटर कालेज में सांसद एवं भाजपा प्रत्याशी भानु प्रताप वर्मा के समर्थन में हुई जनसभा में राजनाथ सिंह ने सबका साथ सबका विकास का संदेश देते हुए कहा कि किसी भी जाति धर्म का कोई भी व्यक्ति भाजपा को वोट दे या न दे, लेकिन किसी के साथ भी भेदभाव नहीं होने दिया जाएगा।
कार्यकार्ताओं से मुखातिब होते राजनाथ सिंह
उनका मानना है कि राजनीति वोट के लिए नहीं बल्कि देश बनाने के लिए होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से पहले भारत अर्थव्यवस्था के मामले में दुनिया की टाप टेन सूची में 9वें स्थान पर था और आज छठवें व बहुत जल्द पांचवें स्थान पर भी पहुंच जाएगा। बोले, गारंटी देते हैं कि 2031-32 तक भारत टाप थ्री की सूची में शामिल होने का गौरव प्राप्त करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई में जनसभा को संबोधित करे हुए राजनाथ सिंह
- फोटो : अमर उजाला
उधर, हमीरपुर जिले के भरुआसुमेरपुर में भाजपा प्रत्याशी सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल के समर्थन में हुई जनसभा में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि 2030 तक भारत टाप थ्री में खड़ा होगा। 2013 में सत्ता संभालने के पूर्व देश नौवें स्थान पर था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सत्ता संभालने के बाद देश विश्व की छठवीं ताकत बन गया है।
विज्ञापन
गृहमंत्री राजनाथ सिंह।
- फोटो : amar ujala
साथ ही यह भी कहा कि सत्ता में वापस आने के बाद सभी श्रेणी के किसानों को छह हजार रुपये वार्षिक देने के साथ बगैर ब्याज के एक लाख रुपये तक के किसान क्रेडिट कार्ड से ऋण मुहैया कराया जाएगा। 60 साल से अधिक उम्र होने पर किसानों व व्यापारियों को मासिक पेंशन उपलब्ध कराई जाएगी। बुंदेलखंड की सबसे बड़ी समस्या अन्ना प्रथा पर योगी सरकार बहुत तेजी से कार्य कर रही है।