फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी में आफत की बारिश: चित्रकूट में बाढ़, दुकानें डूबीं, रेलवे ट्रैक धंसा, प्रयागराज में गंगा उफनाई; तस्वीरें

Sun, 30 Aug 2026 10:07 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, चित्रकूट/लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, चित्रकूट/लखनऊ Published by: Sharukh Khan Updated Sun, 30 Aug 2026 10:07 AM IST
सार

Rain in UP Monsoon Update: यूपी में बारिश ने परेशानी बढ़ाई हुई है। चित्रकूट में बाढ़ आई हुई है, यहां दुकानें डूब गई हैं। रेलवे ट्रैक धंस गया है। प्रयागराज में गंगा उफनाई हुई है। मुख्यमंत्री योगी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया है।

विज्ञापन
UP Heavy Rain Update: Floods in Chitrakoot, Shops Submerged, Railway Track Damaged, Ganga Rises in Prayagraj
UP Flood - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
लगातार बारिश से यूपी के कई जिलों में नदियां उफनाने लगी हैं। मध्य प्रदेश और पहाड़ी इलाकों में मूसलाधार बारिश के बाद शनिवार सुबह मंदाकिनी नदी ने चित्रकूट में भारी तबाही मचा दी है। इससे यूपी-एमपी का संपर्क कट गया है। रेलवे ट्रैक धंसने से ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित हुआ। वहीं, प्रयागराज में गंगा और यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ने बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। पानी संगम क्षेत्र स्थित हनुमान जी के मंदिर के मुख्य द्वार और कॉरिडोर की दीवारों तक पहुंच गया है। प्रशासन लोगों के बचाव व राहत कार्य में लगा है।


चित्रकूट में मंदाकिनी नदी के बढ़े जलस्तर व तेज बहाव ने शनिवार को शहर की रफ्तार रोक दी। दोपहर करीब 1:30 बजे नदी का पानी झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर कर्वी को जोड़ने वाले पुल के करीब पहुंच गया। खतरे को देखते हुए प्रशासन ने पुल पर आवागमन बंद कर दिया। 

 
UP Heavy Rain Update: Floods in Chitrakoot, Shops Submerged, Railway Track Damaged, Ganga Rises in Prayagraj
बाढ़ से महिला को निकालते जवान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हाईवे बंद होने से कानपुर, प्रयागराज, बांदा, हमीरपुर समेत कई जिलों की ओर जाने और मुख्यालय आने वाले करीब 10 से 15 हजार राहगीर रास्ते में फंस गए। मंदाकिनी में आई बाढ़ से पूरा रामघाट, आरोग्य धाम पानी से भर गया है। 

 
UP Heavy Rain Update: Floods in Chitrakoot, Shops Submerged, Railway Track Damaged, Ganga Rises in Prayagraj
बाढ़ से बच्चे को निकालता जवान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रामघाट के आसपास की करीब 800 दुकानें पूरी तरह से डूब गईं। काफी संख्या में लोग घरों में कैद हो गए हैं और प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहे हैं। वहीं कुछ लोग अपना सामान लेकर ऊंचे स्थानों पर पहुंचा रहे हैं। चित्रकूट-बांदा मार्ग को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
UP Heavy Rain Update: Floods in Chitrakoot, Shops Submerged, Railway Track Damaged, Ganga Rises in Prayagraj
बाढ़ से महिलाओं को निकालता जवान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सतना जाने वाले मार्ग को बंद कर दिया गया है और सीतापुर शंख चौराहा से वाहनों को रोक दिया गया है। मानिकपुर-सतना मार्ग का कारी बराह पुल टूटा।

 
विज्ञापन
UP Heavy Rain Update: Floods in Chitrakoot, Shops Submerged, Railway Track Damaged, Ganga Rises in Prayagraj
बाढ़ में फंसे लोगों को रेस्क्यू करते जवान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट के होटलों में सैकड़ों श्रद्धालु फंस गए हैं। जो खिड़कियों और छतों से फंसे होने का वीडियो वायरल कर प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहे हैं। इधर, गोबरिया में फंसे 50 लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।  

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed