फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम माेदी के खिलाफ राहुल गांधी द्वारा अपमानजनक बयान देने पर 1 कराेड़ रुपये मानहानि का दावा

Sat, 31 Mar 2018 08:30 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 31 Mar 2018 08:30 AM IST
विज्ञापन
rahul gandhi statement about pm narendra modi
पीएम माेदी एवं राहुल गांधी
यूपी के हमीरपुर में एक अधिवक्ता ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकसभा सदस्य राहुल गांधी के खिलाफ एक करोड़ रुपये का मानहानि का दावा सीजेएम अदालत में किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक बयान देने पर राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का दावा किया है। सीजेएम ने अधिवक्ता के बयान भी दर्ज कर लिए हैं।


 

 

मुख्यालय के रमेड़ी मोहल्ला निवासी अवधनरेश सिंह चंदेल अधिवक्ता हैं

rahul gandhi statement about pm narendra modi
राहुल गांधी एवं पीएम माेदी
मुख्यालय के रमेड़ी मोहल्ला निवासी अवधनरेश सिंह चंदेल अधिवक्ता हैं। जो भारतीय जनता पार्टी के आजीवन सदस्य भी हैं। उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकसभा सदस्य राहुल गांधी के खिलाफ शुक्रवार को सीजेएम कोर्ट में परिवाद दायर करते हुए एक करोड़ का मानहानि का दावा किया है। उनके बयान कोर्ट में दर्ज कर लिए गए है। शनिवार को मामले की सुनवाई होगी।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ दिए गए अपमानजनक बयान

rahul gandhi statement about pm narendra modi
पीएम माेदी एवं राहुल गांधी

अधिवक्ता ने 18 मार्च 2018 को राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ दिए गए अपमानजनक बयानों की सीडी व अन्य प्रपत्र कोर्ट में पेश किया है। बताया कि राहुल गांधी के विवादित बयान से प्रधानमंत्री व भारतीय जनता पार्टी की प्रतिष्ठा को हानि पहुंची है। साथ ही उन्हें भी गहरा आघात पहुंचा है। देश के प्रधानमंत्री को झूठे व तुच्छ बयान से वह अपने को अपमानित महसूस कर रहे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल गांधी प्रधानमंत्री के खिलाफ असत्य, भ्रामक एवं निराधार बयानबाजी कर रहे हैं

rahul gandhi statement about pm narendra modi
पीएम माेदी एवं राहुल
राहुल गांधी प्रधानमंत्री के खिलाफ असत्य, भ्रामक एवं निराधार बयानबाजी कर रहे हैं। अधिवक्ता ने राहुल गांधी के खिलाफ धारा-500 आईपीसी के तहत दंडात्मक कार्रवाई करने के साथ ही धारा-357 आईपीसी के तहत एक करोड़ रुपये का मानहानि का दावा किया है। अधिवक्ता ने बताया कि कोर्ट में सीजेएम विकास कुमार ने उनके बयान दर्ज कर लिए हैं और वह इस मानहानि के मुकदमे की सुनवाई शनिवार को करेंगे। 
 

 

विज्ञापन

राहुल गांधी ने 18 मार्च 2018 को प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी

rahul gandhi statement about pm narendra modi
राहुल एवं पीएम माेदी

अधिवक्ता अवध नरेश सिंह चंदेल ने बताया कि राहुल गांधी ने 18 मार्च 2018 को प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी कर कहा था कि चार साल पहले हिंदुस्तान के युवा ने सोचा मोदी जी को मैं प्रधानमंत्री बनाऊंगा और मिलकर मोदी जी के साथ हिंदुस्तान को बदलने का काम करूंगा।

 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed