फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood की बड़ी-बड़ी हस्तियां इस Accordion मास्टर के लिए रहती थीं परेशान

Sat, 31 Mar 2018 08:30 AM IST
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 31 Mar 2018 08:30 AM IST
विज्ञापन
bollywood famous Music Director Kumar Saxena interview
अमिताब बच्चन के साथ पुरानी फोटो में एकॉर्डियन वादक कुमार
बॉलीवुड में एक जमाना वो भी था जब मो. रफी और किशोर कुमार जैसी हस्तियों से भी ज्यादा भाव पियानो-एकोर्डियन इंस्ट्रुमेंट आर्टिस्ट खाते थे। हिंदी सिनेमा के 70 के दशक में पियानो-एकोर्डियन बजाने वालों की संख्या बहुत कम हुआ करती थी। अपने जमाने की सुनहरी यादों को ताजा करते हुए फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के मशहूर पियानो-एकोर्डियन आर्टिस्ट और म्यूजिक डायरेक्टर कुमार सक्सेना ने कई ऐसी कहानियां सुनाईं जिन्हें जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। 

 
bollywood famous Music Director Kumar Saxena interview
म्यूजिक डायरेक्टर कुमार सक्सेना
कुमार सक्सेना बताते हैं कि 1988 में वह कानपुर दूरदर्शन के मशहूर टीवी सीरियल 'रामायण' के कलाकारों को साथ लेकर लाइव शो करने के लिए गए थे। कानपुर का ग्रीनपार्क स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा था। हर कोई राम के रूप में अरुण गोविल और सीता के रोल में दीपिका चिखलिया को देखने के लिए बेताब था। हजारों की भीड़ में अचानक 'जय श्रीराम' के नारे लगने लगे। रामायण का लाइव शो स्टार्ट ही हुआ था कि पब्लिक अचानक शांत हो गई। सीता की विदाई के गीत पर दर्शक फूट-फूटकर रोने लगे थे। 
 
bollywood famous Music Director Kumar Saxena interview
कुमार ने रामायण के मशहूर कलाकारों के साथ ग्रीनपार्क स्टेडियम में किया था लाइव शो डायरेक्ट
कानपुर इंदिरा नगर निवासी कुमार सक्सेना बॉलीवुड के वह मशहूर एकॉर्डियन बजाने वाले हैं जिनकी खोज-खबर न मिलने पर मोहम्मद रफी और किशोर कुमार जैसी हस्तियां परेशान हो जाती थीं। उस जमाने में एकॉर्डियन बजाने वालों की संख्या बहुत कम हुआ करती थी इसी वजह से कुमार की डिमांड मुंबई की टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में बढ़ गई। करीब 70 साल की उम्र में कुमार आज भी पहले की तरह जुनूनी म्यूजिक डायरेक्टर और फिल्म प्रोड्यूसर हैं। 1988 में रामानंद सागर के टीवी सीरियल ‘रामायण’ के प्रमुख कलाकारों अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया के साथ कुमार ने कानपुर में लाइव शो किया था। तीस साल पहले ग्रीनपार्क स्टेडियम पर टीवी के राम, लक्ष्मण, सीता और रावण मंच पर आए थे। इस लाइव शो का डायरेक्शन कुमार सक्सेना ही कर रहे थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood famous Music Director Kumar Saxena interview
कुमार सक्सेना की पुरानी फोटो और हाल ही में जॉनी लिवर के साथ तस्वीर
‘रामायण’ सीरियल के टाइटल सॉन्ग में भी कुमार ने एकॉर्डियन बजाया था। दिन, महीने और साल गुजरते गए मुंबई की फिल्म इंडस्ट्री और टीवी इंडस्ट्री के पीरियड के साथ तौर-तरीके बदल गए। समय के साथ-साथ अब कुमार ने भी खुद को अपडेट कर लिया है। कुमार ने हाल ही में फिल्म प्रोड्यूस की है और अपने काम का स्टाइल भी थोड़ा बदल दिया है। साल 2017 में रिलीज हुई थ्रिलर-हॉरर फिल्म ‘आएगी वो आएगी’ को दर्शकों ने खूब पसंद किया। यूट्यूब पर इस फिल्म को 10 लाख 48 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा है। 
 
विज्ञापन

कुमार सक्सेना की उपलब्धियां

bollywood famous Music Director Kumar Saxena interview
कुमार सक्सेना
- मशहूर गायक मुकेश, किशोर कुमार, रविंद्र जैन, तलक महमूद, शंकर-जयकिशन, एसडी बरमन, रामानंद सागर और महेश भट्ट के साथ फिल्म और टीवी के गानों के लिए में म्यूजिक दिया। 
- मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में म्यूजिक डायरेक्टर और म्यूजिक अरेंजर के तौर पर स्टैबलिश
- रामायण टीवी सीरियल के लिए बैकग्राउंड म्यूजिक तैयार किया
- टेलीविजन सीरियल जी हॉरर, अनहोनी, नागिन, संतान और बुलंदियां के लिए म्यूजिक दिया
- फिल्म ‘फिर तेरी कहानी याद आई’ का टाइटल सॉन्ग- ‘बरसात सी भीगी रातों में फिर तेरी कहानी याद आई’ कंपोज किया। 
- तुलसी रामसे और श्याम रामसे (रामसे ब्रदर्स) की हॉरर फिल्मों में म्यूजिक दिया
- सौ से ज्यादा देशों में लाइव शो किया
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed