फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रहबर ही बताएंगे कहां-कहां संक्रमण ले गए जमाती, मस्जिदों से जमात मोहल्लों में ले जाने वालों की तलाश

Sun, 05 Apr 2020 04:10 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 05 Apr 2020 04:10 AM IST
विज्ञापन
Rahbar will tell where the infection took place by jamati's
जहां जहां रूके थे जमाती उन मस्जिदों को किया गया सील - फोटो : amar ujala
तब्लीगी जमात को मस्जिद से मोहल्लों में गश्त कराने और लोगों से मिलाने की जिम्मेदारी निभाने वाले क्षेेत्रीय सदस्य जिन्हें रहबर कहा जाता है, अब वे ही बताएंगे कि कोरोना का संक्रमण कहां-कहां तक गया है। जमात के जो सदस्य कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।


 
Rahbar will tell where the infection took place by jamati's
कई इलाकों को पुलिस ने सील कर दिया है - फोटो : amar ujala
वे शहर के तीन बड़े इलाके चमनगंज, कर्नलगंज, मछरिया में घूमे थे। इनके अलावा वे बाबूपुरवा में भी गए थे। संक्रमित जमातियों के संपर्क में आने वालों के संबंध में शहरकाजी भी पता कर रह हैं। इसके साथ ही उन रहबरों से भी पता किया जा रहा है कि संक्रमित लोगों ने किस-किस से हाथ मिलाया और बात की।

 
Rahbar will tell where the infection took place by jamati's
मस्जिदों से जमात को मोहल्लों में ले जाने वालों की तलाश - फोटो : amar ujala
उन मस्जिदों के पेश इमाम, मोअज्जिन और नमाज पढ़ने आने वालों से भी कहा जा रहा है कि अस्पतालों में जाकर जांच करा लें। अगर जुकाम-बुखार, खांसी और सांस फूलने जैसा कोई लक्षण उभरता है तो फौरन सीएमओ कंट्रोलरूम से संपर्क करें या फिर खुद अस्पताल चले जाएं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Rahbar will tell where the infection took place by jamati's
जमात प्रभावित क्षेत्रों के घर-घर का किया जाएगा सर्वे - फोटो : amar ujala
स्वास्थ्य विभाग के कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. सुबोध का कहना है कि प्रभावित क्षेत्र के हर घर के सर्वे की रणनीति बनाई गई है। जो संदिग्ध होगा उसकी जांच कराई जा रही है।

 
विज्ञापन
Rahbar will tell where the infection took place by jamati's
रहबर ही बताएंगे कि कहां-कहां तक संक्रमण ले गए जमाती - फोटो : amar ujala
शहरकाजी हाफिज अब्दुल कुद्दूस हादी का कहना है कि सबसे अपील की जा रही है कि कोई ये महामारी छिपाए नहीं, जांच करा ले जो सबके हक में है। अगर संक्रमण निकला तो इलाज से ठीक हो जाएगा, अगर कोई संक्रमण छिपाए रहेगा तो उसके पूरेे परिवार को खतरा रहेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed