फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फर्रुखाबाद में नागरिकता संशोधन अधिनियम पर यूं भड़का बवाल, पुलिस पर छतों से हुआ पथराव, देखें तस्वीरें

Fri, 20 Dec 2019 07:13 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 20 Dec 2019 07:13 PM IST
विज्ञापन
protest of citizenship act in farrukhabad, stone pelting on police
फर्रूखाबाद में पुलिस से भिड़े उपद्रवी - फोटो : amarujala
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध की आग फर्रुखाबाद में पहुंच गई। जुमे की नमाज के बाद शहर में जामा मस्जिद के बाहर एकत्र हुए लोगों को पुलिस घर भेज रही थी। तभी छतों से फोर्स पर पथराव कर दिया गया। इससे कुछ लोग व पुलिस कर्मी घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने उपद्रवियों पर लाठीचार्ज किया।


 
protest of citizenship act in farrukhabad, stone pelting on police
पुलिस पर पथराव करते उपद्रवी - फोटो : amarujala
फिर भी उपद्रवी छतों से पथराव करते रहे तो पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। तब स्थिति नियंत्रण में आ सकी। बाद में पुलिस ने गलियों में खड़े लोगों को लाठी फटकार कर खदेड़ दिया। इसके बाद जामा मस्जिद से शांति बनाए रखने की अपील की गई। जुमे की नामज के चलते फोर्स पहले से सतर्क थी। जामा मस्जिद सहित प्रमुख स्थानों पर फोर्स तैनात कर दिया गया था, पर करीब दो बजे नमाज समाप्त होने के बाद लोग मस्जिद से निकल आए। भीड़ देख दुकानदार शटर गिराने लगे।


 
protest of citizenship act in farrukhabad, stone pelting on police
पुलिस पर पथराव, बाइकें तोड़ीं - फोटो : amarujala
फोर्स की एक टुकड़ी लोगों को घुमना की ओर लेकर जाने लगी। फोर्स बूरा वाली गली के सामने पहुंचा तभी पीछ रह गए कुछ पुलिस कर्मियों पर छतों से लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद पूरा फोर्स जामा मस्जिद के सामने पहुंच गया और सड़क पर खड़े लोगों पर लाठियां भांजनी शुरू कर दीं। बावजूद इसके छतों से पथराव करने वाले नहीं माने। इस पर फोर्स ने आंसू गैस के गोले छोड़ने शुरू कर दिए। तब उपद्रवी छतों से हटे। इस बीच फोर्स उपद्रवियों को खदेड़ता हुआ पक्के पुल पहुंच गया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
protest of citizenship act in farrukhabad, stone pelting on police
पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले - फोटो : amarujala
वहां भी छतों से फोर्स पर पथराव किया गया। इसमें कुछ पुलिस कर्मी व आम लोग घायल हो गए। वहां भी पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। तब उपद्रवी पीछे हटे। इसके बाद फोर्स ने उपद्रवियों को टाउन हाल तक खदेड़ दिया। इसी बीच डीएम मानवेंद्र सिंह व एसपी डा. अनिल मिश्रा जामा मस्जिद के सामने बड़ी संख्या में फोर्स के साथ पहुंच गए। उन्होंने सभी से शांति बनाए रखने की अपील की।
 
विज्ञापन
protest of citizenship act in farrukhabad, stone pelting on police
पुलिस को चलानी पड़ी लाठियां - फोटो : amarujala
मौलाना शमशाद चतुर्वेदी व आकिल खां ने शिकायत की कि सीओ सिटी ने उनसे अभद्रता की है। एसपी ने उन्हें समझाकर शांत किया। इसके बाद शमशाद चतुर्वेदी व आकिल खां ने लोगों से शांति बनाए रखने को कहा। कोतवाल देवेंद्र दुबे के साथ मौलाना मस्जिद में गए। तब मस्जिद से मौलाना मोअज्जम अली ने लाउडस्पीकर से लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते  कहा कि प्रशासन उनके साथ है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed