फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रियंका को गंगा पार करने में लग गए 20 साल, जाते-जाते जीत लिया ये सियासी खिताब

Sun, 07 Apr 2019 12:42 PM IST
प्रशांत कुमार सीपी सिंह, अमर उजाला, कानपुर
सीपी सिंह, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 07 Apr 2019 12:42 PM IST
विज्ञापन
priyanka gandhi in fatehpur lok sabha elections 2019
प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला
रायबरेली सीमा को फतेहपुर जिले से जोड़ने वाले गंगा नदी पर बने गेगासो पुल को पार करने में प्रियंका गांधी वाड्रा को एक-दो नहीं पूरे दो दशक यानी बीस साल लग गए। पहले चुनावों में भी यदि यहां रुचि दिखाई गई होती तो कई चुनावों से फिसड्डी साबित हो रही कांग्रेस की हालत जिले में इतनी पतली नहीं होती। 
priyanka gandhi in fatehpur lok sabha elections 2019
महिलाओं से संवाद करतीं प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस में स्टार प्रचारक के तौर पर यदि किसी का नाम तेजी से उभरता है तो वह प्रियंका गांधी का नाम है। ऐसा नहीं कि जिले में पहले चुनाव लड़ने वालों ने प्रचार के लिए इनकी मांग नहीं की थी। सूत्रों की मानें तो 1998 में खान गुफरान जाहिदी, 2014 ऊषा मौर्या के समय तो नेताओं ने चुनाव कार्यक्रम लेने के लिए डेरा डाल दिया था।
priyanka gandhi in fatehpur lok sabha elections 2019
जन सभा को संबोधित करतीं प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला
प्रियंका ने मां सोनिया गांधी के लिए फतेहपुर सीमा के करीब के गांवों तक जनसंपर्क किया था लेकिन कभी पुल पार कर फतेहपुर सीमा में नहीं आईं। राहुल गांधी जरूर यहां विभाकर शास्त्री का प्रचार करने आ चुके हैं। विभाकर शास्त्री ने 1998 में अपने चुनाव प्रचार के लिए प्रियंका को भेजने की मांग करते हुए कई दिन दस जनपथ पर डेरा डाल दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
priyanka gandhi in fatehpur lok sabha elections 2019
फतेहपुर में सभा के दौरान प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला
सूत्रों की मानें तो कांग्रेस अपने पुराने गढ़ों को मिलाकर एक बेल्ट विकसित करने के मूड में है। बता दें कि अमर उजाला ने पहले ही प्रियंका कार्ड के सहारे स्थानीय कांग्रेस को संजीवनी देने की खबर प्रकाशित की थी।
विज्ञापन
priyanka gandhi in fatehpur lok sabha elections 2019
चकेरी एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेताओं ने प्रियंका गांधी का किया स्वागत
अब प्रियंका गांधी के रोड शो व नुक्कड़ सभा ने न केवल प्रियंका की जिले में उपस्थिति कराई बल्कि इस लोकसभा चुनाव में पहला रोड शो व नुक्कड़ सभा का खिताब झटक लिया।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed