{"_id":"62987b9f15fdf214a911a134","slug":"president-visit-chief-minister-yogi-arrived-to-take-stock-of-the-preparations-gave-necessary-guidelines","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"President Visit: राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री का परौंख आगमन, तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, दिए जरूरी दिशा निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
President Visit: राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री का परौंख आगमन, तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, दिए जरूरी दिशा निर्देश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Thu, 02 Jun 2022 04:06 PM IST
सार
तीन जून को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री परौंख आ रहे हैं। उनके आगमन की तैयारियों का जायजा लेने मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ गुरुवार को परौंख पहुंचे। कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री ने पथरी देवी मंदिर में दर्शन किए।
विज्ञापन
1 of 6
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य अधिकारीगण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन जून को अपने पैतृक गांव परौंख आ रहे हैं। इसको लेकर प्रशासनिक अधिकारी तैयारियों में दिन-रात जुटे हुए हैं। गुरुवार को तैयारियों का जायजा लेने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी परौंख पहुंचे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सुरक्षा से लेकर किसी भी प्रकार की खामियां नहीं होनी चाहिए।
बता दें कि गुरुवार को उनका हेलीकॉप्टर परौंख स्थित हेलीपैड पर उतरा और वहां मौजूद उच्चाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। सबसे पहले मुख्यमंत्री ने परौंख स्थित पथरी देवी मंदिर जाकर दर्शन किए। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर तैयार जनसभा स्थल का जायजा लिया। इसके अलावा सुरक्षा और अन्य तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने गांव के भ्रमण रूट का भी निरीक्षण किया।
2 of 6
आयोजन स्थल का जायजा लेते मुख्यमंत्री योगी
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि मुख्यमंत्री योगी ने सबसे पहले पथरी देवी मंदिर में पूजा अर्चना की और पुजारी से मंदिर के बारे में जाना। इसके बाद राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर तैयार जनसभा स्थल, मिलन केंद्र, झलकारीबाई राजकीय विद्यालय, आंबेडकर पार्क आदि में तैयारियों का जायजा लिया।
3 of 6
समीक्षा बैठक करते मुख्यमंत्री योगी
- फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी ने सुरक्षा समेत सभी व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद रखने के निर्देश अफसरों को दिए हैँ। उन्होंने अफसरों के साथ कार्यक्रम की रूपरेखा पर भी चर्चा की। उन्होंने बैठक करके कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की जरूरी दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
आयोजन स्थल का निरीक्षण करते मुख्यमंत्री योगी
- फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी ने पुलिस विभाग और उच्च अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक की। पुलिस प्रशासन ने तीन जून को राष्ट्रपति की परौंख की सभा को लेकर पार्किंग एडवाइजरी के साथ रूट मैप भी जारी कर दिया है। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर अन्य विभागों को भी अलर्ट पर रखा गया है।
विज्ञापन
5 of 6
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, पार्टी के पदाधिकारियों से तैयारी के संबंध में समीक्षा बैठक की। इस दौरान जरूरी दिशा निर्देश दिए और हेलीपैड के लिए निकले। यहां से करीब 12 बजे उनका हेलीकॉप्टर गंतव्य स्थान के लिए प्रस्थान कर गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।