राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद गुरुवार को यूपी के कानपुर शहर पहुंचे। राष्ट्रपति शहर में करीब 27 घंटे रहेंगे। राष्ट्रपति के साथ पत्नी सविता और पुत्र प्रशांत कोविंद भी आए हुए हैं। राष्ट्रपति के साथ पहली बार कानपुर आ रहे उनके बेटे प्रशांत हैदराबाद की एक निर्माण कंपनी में निदेशक हैं।
अागे की स्लाइड में पढ़ेंः- प्रशांत ने बीएनएसडी से की थी पढ़ाई...
42 साल के प्रशांत का जन्म कानपुर देहात में हुआ। उन्होंने शुरुआती पढ़ाई कानपुर नगर में की। रामनाथ कोविंद ने मकरावर्टगंज के लाल इमली क्वार्टर में अपनी बहन गोमती देवी के जिस मकान में रहकर बीएनएसडी इंटर कॉलेज में पढ़ाई की, वहां से प्रशांत की भी काफी गहरी यादें जुड़ी हैं।
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- प्रशांत की पत्नी दिल्ली में टीचर...
3 of 4
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री मोदी के साथ प्रशांत कोविंद और उनकी पत्नी
प्रशांत ने अमर उजाला को बताया कि वे मकरावर्टगंज में अपनी बुआजी का घर देखने जाएंगे। जब वे बच्चे थे तो उन्होंने इस घर में बहुत वक्त बिताया। प्रशांत की पत्नी गौरी दिल्ली के एयरफोर्स स्कूल में शिक्षिका हैं। उनके दो बच्चे हैं।
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- सविता कोविंद बीएसएनएल से सेवानिवृत्त...
4 of 4
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनकी पत्नी
प्रशांत की बहन स्वाति एक एयरलाइंस में कार्यरत है। प्रशांत भी एक निजी एयरलाइंस में 18 साल तक काम कर चुके हैं। राष्ट्रपति की पत्नी सविता भी कानपुर आ रही हैं। वह महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड से सेवानिवृत्त हैं।