फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अस्पताल के फर्श पर घंटाें तड़पती रही गर्भवती महिला अाैर फिर बाथरूम में..

Fri, 30 Mar 2018 07:41 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 30 Mar 2018 07:41 AM IST
विज्ञापन
pregnant women delivery in hospital bathroom
डेमो पिक
यूपी के हमीरपुर जिले में एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने अाया है। यहां सीएचसी अस्पताल में फर्श पर घंटाें एक गर्भवती महिला तड़पती रही। महिला ने जब नर्स से मदद मांगी ताे उसने गालीगलाैज करना शुरु कर दिया। कुछ ही देर में महिला काे प्रसव पीड़ा शुरु हाे गई।

 

 

pregnant women delivery in hospital bathroom
पीडि़त महिला
हमीरपुर मुस्करा कस्बे में चार थोक मोहल्ला निवासी अशोक कुमार की पत्नी सोनम को प्रसव पीड़ा होने पर बुधवार की रात तीन बजे सीएचसी में लाया गया। उस समय ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स ने भर्ती करने पर सुविधा शुल्क के सात सौ रुपये मांगे। परिजनों ने रुपये देने से इंकार कर दिया। रूपये देने से इंकार करने पर नर्स भड़क गई।

 

 

pregnant women delivery in hospital bathroom
डेमो पिक

उसने गालीगलौज करते हुए अस्पताल से बाहर जाने की धमकी देने लगी। काफी देर तक दर्द से कराहने के बाद भी नर्स को दया नहीं आई। सोनम फर्श में घंटाें तड़पती रही। इसके बाद प्रसूता ने अस्पताल के बाथरूम के फर्श में ही बच्चे को जन्म दे दिया। परिजनों ने अस्पताल में मौजूद डाक्टरों से नर्स की शिकायत करते हुए हंगामा काटा और डीएम से शिकायत की।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
pregnant women delivery in hospital bathroom
डेमो पिक
डीएम के आदेश एसडीएम मौदहा सुरेश कुमार पाल सीएचसी पहुंचे और प्रसूता एवं उसके परिजनों के बयान दर्ज किए। एसडीएम ने बताया कि मामला गंभीर है। रुपये मांगने की बात परिजनों द्वारा बताई गई है। स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डा. ब्रजेंद्र राजपूत ने कहा कि जांच की जा रही है। अगर आरोप सही मिले तो कार्रवाई की जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed