फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक और निर्भया कांड: छात्रा की हत्या में हैवानियत की हदें पार...नाजुक अंग में गंभीर चोटें, लोहे की रॉड डाली

Sat, 12 Nov 2022 10:59 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, उन्नाव
अमर उजाला नेटवर्क, उन्नाव Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 12 Nov 2022 10:59 AM IST
विज्ञापन
post-mortem of dead body between panel and videography After murder of student in unnao
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव में अनुसूचित जाति की छात्रा की हत्या के बाद पैनल और वीडियोग्राफी के बीच शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। रिपोर्ट में छात्रा के नाजुक अंग में गंभीर चोटें मिली हैं। यह चोटें लकड़ी या फिर लोहे की रॉड जैसी वस्तु डालने से ही हो सकती हैं। दुष्कर्म की पुष्टि के लिए स्लाइड बनाई गई है। पोस्टमार्टम हाउस में इस दौरान कई बार परिजनों ने हंगामा किया। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी शिक्षामित्र की बेटी का शव गुरुवार को नग्न अवस्था में घर के आंगन में मिला था। नाजुक अंग से खून निकल रहा था। पिता की तहरीर पर पड़ोसी सुजीत कुमार और कुंवारा के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस ने रिपोर्ट में धारा 302 (हत्या), 376ए (बेहद प्रताड़ना) और 34 (हत्या का इरादा) लगाई है। 
post-mortem of dead body between panel and videography After murder of student in unnao
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
शुक्रवार सुबह जिला अस्पताल के डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी के बीच शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम हाउस में आशा संगिनी मां और उसके साथ मौजूद अन्य महिलाओं ने हंगामा कर आरोपियों को फांसी देने की मांग की। 

 
post-mortem of dead body between panel and videography After murder of student in unnao
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
कोतवाल राजेश पाठक ने बताया कि रात में परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया है। शनिवार को गांव के बाहर खेत में दफन करने की बात कही है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
post-mortem of dead body between panel and videography After murder of student in unnao
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
आपको बता दें कि सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा का शव गुरुवार शाम उसके ही घर के आंगन में फर्श पर पड़ा मिला। शुरुआती जांच में सिर के पीछे की ओर गहरा जख्म और खून होने से फर्श पर सिर पटक कर हत्या की बात सामने आई। 

 
विज्ञापन
post-mortem of dead body between panel and videography After murder of student in unnao
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
छात्रा के कपड़े अस्त-व्यस्त मिलने से पुलिस दुष्कर्म के बाद हत्या के बिंदु पर भी जांच शुरू की। बताया गया है कि बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा घटना के समय घर पर अकेली थी। शिक्षामित्र पिता बिछिया ब्लॉक में बैठक में गए थे, आशा कार्यकर्ता मां काम के सिलसिले में गई थी। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed