फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलिस ने पेश की धर्म नगरी में 'अधर्म की रिपोर्ट', डकैतों के गढ़ का ये हाल जानकर चौंक जाएंगे

Mon, 23 Apr 2018 04:13 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 23 Apr 2018 04:13 PM IST
सार

- धर्मनगरी में 26 हत्याएं, अपहरण की घटनाएं सिर्फ दो 
- वीर भूमि महोबा में साल भर में 33 हत्याएं 
- पुलिस ने पेश किए एक वर्ष के आंकड़े 

विज्ञापन
Police report submitted to crime in Bundelkhand
अपराध की पुलिस रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश राज्य के बुंदेलखंड में अपराधों की रिपोर्ट पुलिस ने पेश की है। आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि डकैतों के गढ़ में डकैती नहीं पड़ रही है। अलबत्ता धर्म नगरी चित्रकूट में हत्याएं बढ़ी हैं। वीर भूमि कहे जाने वाले महोबा में हत्याओं का अपराध सिर चढ़कर बोल रहा है। चित्रकूटधाम मंडल के चित्रकूट और महोबा जिले में पिछले एक साल में हत्या और डकैती जैसे जघन्य अपराधों का यही ग्राफ रहा है। मंडल मुख्यालय बांदा में यह आंकड़ा कम है।  

पढ़ें पूरी रिपोर्ट क्या है...

डकैती का एक भी मामला दर्ज नहीं हुआ

Police report submitted to crime in Bundelkhand
अपराध की पुलिस रिपोर्ट

मंडल की पुलिस ने हाल ही में मुख्यमंत्री को दी अपनी रिपोर्ट में हत्या, डकैती, लूट, अपहरण जैसे जघन्य अपराधों का ब्योरा दिया है। पिछले माह खत्म हुए वित्तीय वर्ष में पुलिस के मुताबिक चित्रकूट जिले में डकैती का एक भी मामला दर्ज नहीं हुआ, जबकि पूरे बुंदेलखंड में सिर्फ चित्रकूट जिला ही डकैतों का गढ़ है। आज भी यहां पांच लाख का इनामी डकैत बबुली कोल, एक लाख का इनामी गौरी यादव सहित कई दस्यु गिरोह सक्रिय हैं। धर्मनगरी में हत्या की घटनाएं बढ़ी हैं। सालभर में 26 हत्याओं के मामले दर्ज हुए हैं। इनमें 55 आरोपी हैं, इसमें से पुलिस ने 49 को गिरफ्तार किया है।

Police report submitted to crime in Bundelkhand
अपराध की पुलिस रिपोर्ट

एक ने अदालत में समर्पण किया, जबकि एक की मृत्यु हो गई। दो की कुर्की और दो कार्रवाई के लिए शेष हैं। धर्म नगरी में लूट के छह मामले दर्ज हुए। इसके 23 अभियुक्तों में 15 गिरफ्तार हुए। चार ने अदालत में आत्मसमर्पण किया। तीन की कुर्की हुई। एक अभी फरार है। फिरौती के लिए अपहरण की घटनाएं सिर्फ दो बताई गई हैं। इनमें 14 अभियुक्तों में से सात की गिरफ्तारी हुई है। एक की मृत्यु हो गई और 6 की कुर्की की गई है। धर्मनगरी वाले इस जिले में एक वर्ष के अंदर आईपीसी की विभिन्न धाराओं के कुल 1266 मामले दर्ज हुए हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Police report submitted to crime in Bundelkhand
अपराध की पुलिस रिपोर्ट
आल्हा-ऊदल की वीर भूमि महोबा में डकैती के चार मामले दर्ज हुए हैं। इनमें दो को पुलिस ने खारिज कर दिया। 11 अभियुक्तों में से सात गिरफ्तार हुए। यहां लूट की 19 रिपोर्ट दर्ज हुई। चार को पुलिस ने खारिज कर दिया। 15 मामलों में कुल 40 अभियुक्त हैं। 36 को गिरफ्तार किया गया। चार फरार हैं। महोबा में एक वर्ष के अंदर हत्याओं के 33 केस दर्ज हुए। 4 पुलिस ने खारिज कर दिया। 39 में 33 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। यहां फिरौती हेतु कोई अपहरण का मामला दर्ज नहीं किया गया है। पूरे वर्ष में आईपीसी की विभिन्न धाराओं के कुल 1191 प्रकरण दर्ज हुए। 
 
विज्ञापन

बांदा में मार्च में दो हत्याएं, पूरे साल में 44 

Police report submitted to crime in Bundelkhand
अपराध की पुलिस रिपोर्ट
बांदा जिले में हाल ही में मुख्यमंत्री को पेश किए गए मंडल के आपराधिक आंकड़ों में बांदा जिले की पुलिस ने सिर्फ मार्च के ही आंकड़े दर्शाएं। इन आंकड़ों के मुताबिक जिले में 2 हत्याएं और 3 लूट की घटनाएं हुईं। डकैती और अपहरण की कोई घटना दर्ज नहीं हुई। जबकि बीते वर्ष में जनपद में हत्याओं का आंकड़ा 44 से ज्यादा रहा। ब्यूरो 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed