{"_id":"5af3091d4f1c1b390a8b8dea","slug":"police-found-one-lakh-rupee-from-thieves-shoe","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब जूतों से निकले एक लाख रुपए...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब जूतों से निकले एक लाख रुपए...
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 09 May 2018 08:16 PM IST
विज्ञापन
डेमाे पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के कानपुर में 6 मई को एक चोरी हुई। इस चोरी की गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस ने जाल बिछाना शुरू किया। इसकी तह तक जब पुलिस पहुंची और मौके पर जो देखा उससे सभी दंग रह गए। बात ही कुछ ऐसी थी।
डेमाे पिक
इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि बजरंग चौराहा, यशोदा नगर निवासी संजय अवस्थी के विनायक साड़ी सेंटर में छह मई की रात चोरी हो गई थी। चोरों ने शटर उठाकर पौने दो लाख की नगदी और तीन लाख की कीमती साड़ियां पार कर दी थीं। आहट पर संजय कीसूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्नाव के राम नगर निवासी रावेंद्र को मौके से दबोच लिया था।
डेमाे पिक
यशोदानगर के साड़ी सेंटर में छह मई की रात चोरी के दौरान पकड़े गए चोर के जूतों से पुलिस ने एक लाख रुपये और बरामद कर लिए हैं। सात साड़ियां और मोबाइल भी पुलिस को मिल गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमाे पिक
उसके दो साथी भाग निकले थे। मौके पर तलाशी में रावेंद्र के पास से 17660 रुपये बरामद हुए थे। जामा तलाशी के दौरान पुलिस ने एक लाख रुपए जूतों से बरामद कर लिए। पुलिस ने रावेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, वहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस दो अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।