फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम की रैली से पहले पुलिस ने 40 कश्मीरियों को उठाया, इन पर रखी जा रही है नजर, आप भी रहें सतर्क 

Fri, 08 Mar 2019 05:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 08 Mar 2019 05:36 AM IST
विज्ञापन
police arrested 40 suspect before pm modi rally
पीएम मोदी
कानपुर में शुक्रवार को पीएम नरेंद्र मोदी की रैली के लिए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। पुलवामा आतंकी हमले और एक खत के जरिए पीएम मोदी के मंच को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियां भी चौकन्नी हो गई हैं। कानपुर के निराला नगर मैदान में जहां पीएम मोदी की रैली होनी है उस जगह को पुलिस ने तीन दिन पहले ही अपने कब्जे में ले लिया है। पीएम मोदी की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने 40 कश्मीरियों को उठाया है।
police arrested 40 suspect before pm modi rally
रैली स्थल पर मौजूद पुलिस
जूही पुलिस ने ओ ब्लॉक सब्जी मंडी से गुरुवार को शक के आधार पर 14 कश्मीरियों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। नाराज व्यापारियों ने थाने में हंगामा व नारेबाजी की। पुलिस ने लाठियां पटक कर हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ दिया। जांच में कश्मीरियों के व्यापार के सिलसिले में शहर आने की पुष्टि होने पर सभी को थाने से छोड़ दिया गया। इसके अलावा चकेरी में 20, अनवरगंज में एक और सचेंडी में चार कश्मीरी लोगों से पूछताछ की गई।
 

 

police arrested 40 suspect before pm modi rally
रैली स्थल पर जांच करते अधिकारी
पुलिस जांच में कोई भी कश्मीरी संदिग्ध नहीं पाया गया। इन सभी को भी छोड़ दिया गया। पुलवामा में आतंकी हमले और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के मद्देनजर शहर में कश्मीरी और बांग्लादेशियों पर खास नजर रखी जा रही है। गुरुवार को जूही थाना पुलिस ने ओ ब्लॉक सब्जी मंडी से 14 कश्मीरियों को पकड़ा। सभी को थाने लेकर पहुंची। पता चला कि सभी सेब का कारोबार करते हैं।  
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
police arrested 40 suspect before pm modi rally
पुलिस अधिकारी
इधर, चकेरी पुलिस ने कंबल, सूखा मेवा व अन्य सामान बेचने वाले 20 कश्मीरियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसके बाद सभी को छोड़ दिया गया। सचेंडी पुलिस ने बुधवार रात हाइवे स्थित चौहान ढाबे से कश्मीर के चार लोगों को थाने लाकर पूछताछ के बाद छोड़ दिया। वहीं, मूलगंज चौराहे के पास एक होटल से पकड़े गए कश्मीरी नागरिक के किसी आपराधिक गतिविधि में लिप्त होने के सबूत नहीं मिले। वह यहां 14 दिनों से ठहरा था।

 
विज्ञापन
police arrested 40 suspect before pm modi rally
रैली के लिए तैयार मंच
एसएसपी अनंत देव ने बताया शहर में कश्मीरी व बांग्लादेश के नागरिकों के साथ ही संदिग्धों की चेकिंग का अभियान चलाया जा रहा है। यहां के करीब 50 लोगों से अलग-अलग थानों में पूछताछ की गई। उनके पहचान पत्र और शहर में रहने के उद्देश्य को देखा गया है। कोई आपराधिक या देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त नहीं मिला है। चेकिंग अभियान जारी रहेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed