फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: अचानक आई सैकड़ों की भीड़, पुलिस-मेडिकल टीम को खदेड़ा, पथराव से पटी गलियां, एक घंटे चला बवाल

Thu, 30 Apr 2020 02:57 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 30 Apr 2020 02:57 AM IST
विज्ञापन
Police and Health Department team went to pick up Corona suspect, occurred Attack
पथराव के बाद तैनात की गई पुलिस - फोटो : amar ujala
कोरोना वॉरियर्स पर जहां पूरा देश नाज कर रहा है वहीं उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में कोरोना संदिग्ध को लेने पहुंची पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम पर भीड़ ने पथराव कर दिया। एक घंटे तक बवाल चला। अचानक आई सैकड़ों की भीड़ के पथराव करने से गलियां पट गईं।
Police and Health Department team went to pick up Corona suspect, occurred Attack
अचानक आई सैकड़ों की भीड़ ने पुलिस को दौड़ाया - फोटो : amar ujala
कानपुर में बजरिया थाना क्षेत्र के जुगियाना में बुधवार को एक परिवार को क्वारंटीन करवाने के लिए पहुंची मेडिकल टीम को भीड़ ने खदेड़ दिया। पुलिस पर भी हमला कर पथराव किया। पीएसी पहुंची तो पुलिस-पीएसी से भीड़ का जवाबी पथराव भी हुआ। पुलिसकर्मियों ने उपद्रवियों पर लाठीचार्ज कर भगाया, दरोगाओं को पिस्टल ताननी पड़ी, तब उपद्रवी भाग निकले।

 
Police and Health Department team went to pick up Corona suspect, occurred Attack
गलियों में छुपी थी भीड़ - फोटो : amar ujala
घटना के बाद इलाके में तनाव है। पीएसी तैनात कर दी गई है। एसपी पश्चिम डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि कल्याणपुर के मसवानपुर में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित हुआ था। जानकारी जुटाने पर पता चला कि बजरिया के जुगियाना निवासी मरीज के परिवार के नौ लोग उसके संपर्क में रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Police and Health Department team went to pick up Corona suspect, occurred Attack
उपद्रवियों को दौड़ाती पुलिस - फोटो : amar ujala
इसलिए बुधवार को दोपहर साढ़े तीन बजे मेडिकल टीम पुलिस के साथ उन सभी को क्वारंटीन करने के लिए लेने पहुंची। टीम जैसे ही सभी को लेकर निकल ही रही थी कि भीड़ ने हंगामा कर विरोध करना शुरू कर दिया। मेडिकल टीम को खदेड़ दिया। मेडिकल टीम के जाते ही सैकड़ों लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया, पथराव किया। पुलिसकर्मियों ने भागकर जान बचाई।

 
विज्ञापन
Police and Health Department team went to pick up Corona suspect, occurred Attack
पथराव के गलियों में पड़े पत्थर - फोटो : amar ujala
लॉकडाउन के चलते पुलिसकर्मी गलियों में गश्त करते रहते हैं। बजरिया क्षेत्र में पुलिसकर्मी पहले से ही मौजूद थे। उनकी गाड़ियां भी खड़ी थीं। बवाल हुआ तो पुलिसकर्मी वहां से भागे। इस दौरान कुछ उपद्रवियों ने पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ कर आगजनी का प्रयास किया। करीब बीस मिनट बाद भारी पुलिस और पीएसी बल पहुंचा तब आमने-सामने दोनों तरफ से पथराव हुआ। आखिर में पुलिस ने लाठीचार्ज किया और पिस्टल तानकर भीड़ को दौड़ाया तब भीड़ छंटी।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed