फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूट्यूब पर सोए हुए को जगा रही 'गालिब हवालात में' और 'कंबल वाले भाई'

Wed, 10 Jan 2018 01:53 PM IST
ऐश्वर्या द्विवेदी, अमर उजाला, कानपुर
ऐश्वर्या द्विवेदी, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 10 Jan 2018 01:53 PM IST
विज्ञापन
poet gaurav tripathi Unrease Poetry viral on social media
कवि गौरव त्रिपाठी
इन दिनों यू-ट्यूब पर गौरव त्रिपाठी की कविताओं ने धमाल मचा रखा है। 'गालिब हवालात में', 'कंबल वाले भाई', 'श्री राम अदालत में...' गौरव की लिखी तीनों कविताएं यू-ट्यूब पर खूब सुनी और देखी जा रही हैं। वैसे तो इसके पहले भी गौरव की कई रचनाएं सोशल मीडिया पर वायरल हुईं हैं लेकिन इन तीन कविताओं से उन्हें खास पहचान मिली है। कानपुर, किदवई नगर के रहने वाले गौरव ने हाल ही में मथुरा में हुए 'ब्रज लिटरेचर फेस्टिवल' में अपनी कविताएं सुनाई थीं। इसके अलावा देशभर में होने वाले ओपन माइक (कोई भी प्रस्तुति दे सकता) कार्यक्रम में भी भाग लेते रहते हैं।

 

 

जब गौरव के साथ-साथ ऑडियंस सुनाने लगी कविता

poet gaurav tripathi Unrease Poetry viral on social media
कवि गौरव त्रिपाठी
‘गालिब है हवालात में, प्रेमचंद्र के साथ में। मुंह में कपड़ा ठूसा हुआ है, हथकड़ियां हैं हाथ में।’ गौरव की लिखी यह कविता एक ही दिन में यू-ट्यूब पर ट्रेंड करने लगी थी। हालांकि गौरव को इस बात की खबर नहीं थी। वे आईआईटी कानपुर में अंतराग्नि में अपना शो करने आए थे। गौरव ने जब कविता (गालिब है हवालात में...) सुनानी शुरू की तो सामने मौजूद ऑडियंस भी एक स्वर में यह कविता बोलने लगी। तब गौरव को पता चला कि एक दिन पहले यू-ट्यूब पर डाली गई उनकी कविता कितनी तेजी से ट्रेंड कर रही है। इस कविता को चार लाख से ज्यादा लोग सुन चुके हैं।
 

 

बाबा की कविताओं ने बनाया लेखक

poet gaurav tripathi Unrease Poetry viral on social media
कवि गौरव त्रिपाठी
गौरव बताते हैं कि कुछ साल वो फौज में भी रहे हैं। वर्तमान में वो लेखक हैं और कविताओं के अलावा कई कारपोरेट फिल्म और विज्ञापन की स्क्रिप्ट भी लिखते हैं। गौरव बताते हैं कि बचपन में उनकी दादी, बाबा की लिखी हुई कविताएं सुनाती थीं। तभी से उनके अंदर लिखने की दिलचस्पी पैदा हुई। गौरव अपने बाबा और दुष्यंत कुमार को प्रेरणास्रोत मानते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

पास में रखते हैं डायरी

poet gaurav tripathi Unrease Poetry viral on social media
कवि गौरव त्रिपाठी
गौरव बताते हैं कि हर समय वे अपने पास एक डायरी रखते हैं। दिन हो या रात जब कभी भी उनके दिमाग में कोई रोचक लाइनें आती हैं, उसे तुरंत लिख लेते हैं। गौरव ने कहा कि जिन युवाओं को लिखने का शौक है, इस बात का ख्याल रखें कि वे किसी को कॉपी न करें। आत्मविश्वास के साथ खुद से कुछ लिखें और सोशल मीडिया से लोगों तक पहुंचाएं। गौरव इन दिनों मुंबई में रहते हैं। लेकिन हर त्योहार कानपुर में ही आकर मनाते हैं। 


 
विज्ञापन

गौरव त्रिपाठी का प्रोफाइल

poet gaurav tripathi Unrease Poetry viral on social media
कवि गौरव त्रिपाठी
नाम : गौरव त्रिपाठी
निवास : किदवई नगर, कानपुर
पिता का नाम : स्व. ओम शरण त्रिपाठी
माता का नाम : विजयकांति त्रिपाठी
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed