{"_id":"5c7cddcdbdec22737a36948e","slug":"pm-narendra-modi-iit-8th-march-schedule-change","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आखिरी समय क्यों बदला गया कानपुर में पीएम मोदी का कार्यक्रम, हुए ये खुलासे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिरी समय क्यों बदला गया कानपुर में पीएम मोदी का कार्यक्रम, हुए ये खुलासे
Mon, 04 Mar 2019 02:24 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 04 Mar 2019 02:24 PM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी
पीएम मोदी की 8 मार्च को कानपुर में होने वाली रैली के लिए तैयारियां जोरो से चल रहीं हैं। 8 मार्च को कानपुर के निराला नगर मैदान और आईआईटी में पीएम मोदी का कार्यक्रम प्रस्तावित था लेकिन आखिरी समय पर इसमें बड़े फेरबदल हुए। पहले पीएम मोदी को आईआईटी पहुंचना था लेकिन अब सिर्फ निराला नगर मैदान में रैली का कार्यक्रम फाइनल हुआ।
Trending Videos
डेमो
कानपुर के निराला नगर मैदान में जहां पर पीएम मोदी की रैली होनी है उसके आसपास के इलाके को पुलिस ने सुरक्षा कारणाें के चलते अपने कब्जे में ले लिया है। साेमवार सुबह डीएम और एसएसपी कई अफसरों के साथ रेलवे मैदान पहुंचे।
डेमो
इलाके में बसे नए किराएदारों और संदिग्धों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है। मैदान के आसपास 35 ऊंची इमारतों पर पुलिस कर्मियों को दूरबीन व वायरलेस सेट के साथ तैनात किया जाएगा। रैली के नोडल अफसर एसपी पूर्वी राजकुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री के संभावित कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की सीमाओं और होटल, ढाबों, धर्मशालाओं, रेलवे व बस स्टेशनों पर भी चेकिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो
पाकिस्तान के अंदर आतंकी ठिकानों पर वायुसेना की कार्रवाई के बाद जैश ए मोहम्मद की धमकियों के मद्देनजर प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी के 8 मार्च को प्रस्तावित कार्यक्रमों को एक ही स्थान पर कर दिया गया। पहले प्रधानमंत्री को आईआईटी जाना था, लेकिन सुरक्षा कारणों से यह कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
डेमो
नए कार्यक्रम के अनुसार अब प्रधानमंत्री सिर्फ निराला नगर स्थित रेलवे मैदान पर आएंगे। जनसभा को संबोधित करेंगे, साथ ही आगरा और कानपुर के मेट्रो प्रोजेक्ट की आधारशिला रखेंगे। एक पुलिस अफसर ने बताया कि आठ मार्च को प्रधानमंत्री को आईआईटी में आगरा और कानपुर मेट्रो प्रोजेक्ट की आधारशिला रखनी थी।