{"_id":"5f8f3eb8b26a461e38513f42","slug":"pintu-sengar-murder-case-saud-mahfooz-surrendered-in-court","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पिंटू सेंगर हत्याकांड: खाक छानती रही पुलिस, सउद, महफूज का कोर्ट में सरेंडर, दो आरोपी अभी भी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिंटू सेंगर हत्याकांड: खाक छानती रही पुलिस, सउद, महफूज का कोर्ट में सरेंडर, दो आरोपी अभी भी फरार
Wed, 21 Oct 2020 12:35 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 21 Oct 2020 12:35 PM IST
विज्ञापन
पूर्व बसपा नेता पिंटू सेंगर हत्याकांड
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिंटू सेंगर हत्याकांड के आरोपी सगे भाई सउद और महफूज अख्तर ने पुलिस को गच्चा देकर मंगलवार सुबह साढ़े 10 बजे कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने दोनोें आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस अब दोनों आरोपियों को कस्टडी रिमांड पर लेगी।
बसपा नेता पिंटू सेंगर हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
हत्याकांड के दो आरोपी अभी भी फरार हैं। चकेरी में 20 जून को बसपा नेता हिस्ट्रीशीटर पिंटू सेंगर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। परिजनों ने प्रापर्टी विवाद का आरोप लगाकर मनोज गुप्ता, वीरेंद्र पाल, सउद अख्तर, महफूज अख्तर समेत छह पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
बसपा नेता पिंटू सेंगर हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने महफूज का नाम विवेचना के दौरान बाहर कर दिया था। अमर उजाला ने इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद महफूज का नाम दोबारा केस में शामिल किया गया था। पिछले एक सप्ताह से पुलिस दोनों की तलाश में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
बसपा नेता पिंटू सेंगर हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस को पता था कोर्ट पहुंच रहे आरोपी
कुछ दिन पहले ही आरोपियों ने सरेंडर अर्जी डाली थी। कोर्ट के जरिये चकेरी पुलिस को जानकारी हुई थी। इसके बाद भी दोनों आरोपी कार से कोर्ट पहुंचे और सरेंडर कर दिया। सूत्रों के मुताबिक सरेंडर करने की जानकारी करीब पौन घंटे पहले हो चुकी थी मगर पुलिस बेखबर बनी रही। मामले में हत्यारोपी राशिद कालिया और बबलू सुलतानपुरी फरार हैं। इनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी है।

पिंटू सेंगर हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
‘राजनीतिक कॅरियर बर्बाद करने को रची गई साजिश’
कोर्ट पहुंचे महफूज ने कहा कि उसको समाजवादी पार्टी से विधानसभा का टिकट मिलने वाला है। इसकी जानकारी विरोधियों को है। इसलिए उन सभी ने मिलकर हत्याकांड में फर्जी फंसवाया है। मीडिया ट्रायल की वजह से उसे जेल जाना पड़ा। एक बात उसने और कही कि उसकी किसी से बातचीत नहीं हुई है, जबकि सीडीआर में उसकी और आरोपियों तनवीर बादशाह व फैसल से बातचीत की सीडीआर चार्जशीट में लगाई गई है।
सरेंडर करने वाले आरोपियों को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया जाएगा। फरार आरोपियों की तलाश जारी है। उनकी कुर्की कराई जाएगी। अगर किसी अन्य की भूमिका सामने आती है तो उनको भी आरोपी बनाया जाएगा। - डॉ. प्रीतिंदर सिंह, डीआईजी